2018 Independence Day Quotes in Hindi स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें

http://bit.ly/2OtaKVl

15 August Our Independence Day Quotes in Hindi ना सर झुका है कभी और ना झुकायेंगे कभी जो अपने दम पे जियो असल में जिंदगी है वही 15 अगस्त एक ऐसा दिन है जो हमें आजादी की याद दिलाता है और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना घर, अपना परिवार एवं अपनी जिंदगी सब कुर्बान कर दिया आओ देश का सम्मान करें शहीदों की शहादत याद करें एक बार फिर से राष्ट्र की कमान हिंदुस्तानी अपने हाथ धरें आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें आजादी की कभी शाम ना होने देंगे शहीदों की कुर्बानी

The post 2018 Independence Day Quotes in Hindi स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें appeared first on Hindi Soch.

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch 2018 Independence Day Quotes in Hindi स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें

देशभक्ति कविता इन हिंदी : चन्द्रशेखर आजाद! Desh Bhakti Poem

http://bit.ly/2vFzjqY

देश प्रेम पर देशभक्ति कविता ये देशभक्ति कविता (Hindi Deshbhakti Kavita/Poem) महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान और उनके आजाद भारत के सपने पर आधारित है| इस हिंदी देशभक्ति कविता में कवि ने अपनी बातों से झकझोर कर रख दिया है| जिस आजादी के लिए चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे वीरों ने अपनी कुर्बानी दी थी, क्या आज उन सेनानियों के लिए हमारे हृदय में कोई स्थान नहीं है| चंद पैसे और कुर्सी के लालच में लोग इन क्रांतिकारियों का मजाक उड़ाने तक से बाज नहीं आते| कुछ ऐसे ही विद्रोही बोलों के साथ कवि ने यह कविता लिखी

The post देशभक्ति कविता इन हिंदी : चन्द्रशेखर आजाद! Desh Bhakti Poem appeared first on Hindi Soch.

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch देशभक्ति कविता इन हिंदी : चन्द्रशेखर आजाद! Desh Bhakti Poem

हरियाली तीज 2018 – जानें श्रावणी तीज की व्रत कथा व पूजा विधि और आवश्यक सामग्री

http://bit.ly/2vE9Qhz

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को “श्रावणी तीज” कहते हैं। परन्तु ज्यादातर लोग इसे हरियाली तीज के नाम से जानते हैं। यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन स्त्रियाँ माता पार्वती जी और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। इस दिन महिलायें निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवा चौथ से भी कठिन व्रत बताया जाता है। इस दिन महिलायें पूरा दिन बिना भोजन-जल के दिन व्यतीत करती हैं तथा दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करके भोजन ग्रहण करती हैं। इसी वजह से इस व्रत को “करवा चौथ” से भी कठिन माना जाता है।

साल 2018 में हरियाली तीज 13 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन जगह-जगह झूले पड़ते हैं। इस त्यौहार में स्त्रियाँ गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और नाचती हैं। हरियाली तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है।

हरियाली तीज व्रत कथा

इस व्रत के महत्त्व की कथा भगवान शिव ने पार्वती जी को उनके पूर्व जन्म का स्मरण करवाने के उद्देश्य से इस प्रकार से कही थी-

शिवजी कहते हैं: हे पार्वती। बहुत समय पहले तुमने हिमालय पर मुझे वर के रूप में पाने के लिए घोर तप किया था। इस दौरान तुमने अन्न-जल त्याग कर सूखे पत्ते चबाकर दिन व्यतीत किया था। मौसम की परवाह किए बिना तुमने निरंतर तप किया। तुम्हारी इस स्थिति को देखकर तुम्हारे पिता बहुत दुःखी और नाराज़ थे। ऐसी स्थिति में नारदजी तुम्हारे घर पधारे।

जब तुम्हारे पिता ने उनसे आगमन का कारण पूछा तो नारदजी बोले – ‘हे गिरिराज! मैं भगवान् विष्णु के भेजने पर यहाँ आया हूँ। आपकी कन्या की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर वह उससे विवाह करना चाहते हैं। इस बारे में मैं आपकी राय जानना चाहता हूँ।’ नारदजी की बात सुनकर पर्वतराज अति प्रसन्नता के साथ बोले- हे नारदजी। यदि स्वयं भगवान विष्णु मेरी कन्या से विवाह करना चाहते हैं तो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। मैं इस विवाह के लिए तैयार हूं।”

शिवजी पार्वती जी से कहते हैं, “तुम्हारे पिता की स्वीकृति पाकर नारदजी, विष्णुजी के पास गए और यह शुभ समाचार सुनाया। लेकिन जब तुम्हें इस विवाह के बारे में पता चला तो तुम्हें बहुत दुख हुआ। तुम मुझे यानि कैलाशपति शिव को मन से अपना पति मान चुकी थी।

तुमने अपने व्याकुल मन की बात अपनी सहेली को बताई। तुम्हारी सहेली से सुझाव दिया कि वह तुम्हें एक घनघोर वन में ले जाकर छुपा देगी और वहां रहकर तुम शिवजी को प्राप्त करने की साधना करना। इसके बाद तुम्हारे पिता तुम्हें घर में न पाकर बड़े चिंतित और दुःखी हुए। वह सोचने लगे कि यदि विष्णुजी बारात लेकर आ गए और तुम घर पर ना मिली तो क्या होगा। उन्होंने तुम्हारी खोज में धरती-पाताल एक करवा दिए लेकिन तुम ना मिली।

तुम वन में एक गुफा के भीतर मेरी आराधना में लीन थी। भाद्रपद तृतीय शुक्ल को तुमने रेत से एक शिवलिंग का निर्माण कर मेरी आराधना कि जिससे प्रसन्न होकर मैंने तुम्हारी मनोकामना पूर्ण की। इसके बाद तुमने अपने पिता से कहा कि ‘पिताजी, मैंने अपने जीवन का लंबा समय भगवान शिव की तपस्या में बिताया है। और भगवान शिव ने मेरी तपस्या से प्रसन्न होकर मुझे स्वीकार भी कर लिया है। अब मैं आपके साथ एक ही शर्त पर चलूंगी कि आप मेरा विवाह भगवान शिव के साथ ही करेंगे।” पर्वत राज ने तुम्हारी इच्छा स्वीकार कर ली और तुम्हें घर वापस ले गये। कुछ समय बाद उन्होंने पूरे विधि – विधान के साथ हमारा विवाह किया।”

भगवान् शिव ने इसके बाद बताया कि – “हे पार्वती! भाद्रपद शुक्ल तृतीया को तुमने मेरी आराधना करके जो व्रत किया था, उसी के परिणाम स्वरूप हम दोनों का विवाह संभव हो सका। इस व्रत का महत्त्व यह है कि मैं इस व्रत को पूर्ण निष्ठा से करने वाली प्रत्येक स्त्री को मन वांछित फल देता हूं। भगवान शिव ने पार्वती जी से कहा कि इस व्रत को जो भी स्त्री पूर्ण श्रद्धा से करेंगी उसे तुम्हारी तरह अचल सुहाग प्राप्त होगा।

हरियाली तीज 2018 पूजा विधि

सुबह उठ कर स्‍नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद मन ही मन पूजा करने का संकल्प लें और ‘उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये’ मंत्र का जाप करें। पूजा शुरू करने से पहले काली मिट्टी के प्रयोग से भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं। फिर थाली में सुहाग की सामग्रियों को सजा कर माता पार्वती को अर्पित करें। ऐसा करने के बाद भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं। उसके बाद तीज की कथा सुने या पढ़ें ।

तृतीया तिथि आरंभ – 08:36 बजे से (13 अगस्त 2018)

तृतीया तिथि समाप्त – 05:45 बजे तक ( 14 अगस्त 2018)

पूजा के लिए आवश्यक सामग्री 

बेल पत्र , केले के पत्ते, धतूरा, अंकव पेड़ के पत्ते, तुलसी, शमी के पत्ते, काले रंग की गीली मिट्टी, जनैव, धागा और नए वस्त्र |

पार्वती जी के श्रृंगार के लिए जरूरी सामग्री

चूडियां, महौर, खोल, सिंदूर, बिछुआ, मेहंदी, सुहाग पूड़ा, कुमकुम, कंघी, सुहागिन के श्रृंगार की चीज़ें।  इसके अलावा श्रीफल, कलश,अबीर, चंदन, तेल और घी, कपूर, दही, चीनी, शहद ,दूध और पंचामृत आदि।

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम हरियाली तीज 2018 – जानें श्रावणी तीज की व्रत कथा व पूजा विधि और आवश्यक सामग्री

इन 5 योग से आपका कुंडली में लिखा राजयोग भी असफल हो जाता है, करे ये उपाय तुरंत …

http://bit.ly/2M9OZNx

भाग्य में राजयोग – Rajyog in Astrology

ज्योतिष अनुसार कुंडली में नौवें और दशवें भाव का बहुत बड़ा महत्व है। नौवां भाव भाग्य का और दशवाँ कर्म का भाव माना जाता है। कोई भी व्यक्ति इन दोनों घरों की वजह से ही जीवन में सुख और समृधि प्राप्त करता है। कर्म से ही भाग्य का निर्माण होता है और अच्छा भाग्य,हमेशा व्यक्ति से अच्छा ही कार्य करवाता है। अगर जन्म कुंडली के लग्न,नौवें या दशवें घर में सूर्य और गुरु ग्रह मौजूद रहते हैं तो उन परिस्थितियों में राजयोग (Rajyog in indian astrology) का निर्माण होता है। राज योग एक ऐसा योग होता है जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में राजा के समान सुख प्रदान करता है। इस योग को प्राप्त करने वाला व्यक्ति सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने वाला होता है।

कुंडली में सामान्यतः ज्यादातर राजयोगों की ही चर्चा होती है कई बार ज्योतिषी कुछ दुर्योगों को नजरअंदाज कर जाते हैं जिस कारण राजयोग फलित नहीं होते और जातक को ज्योतिष विद्या पर संशय होता है परन्तु कुछ ऐसे दुर्योग हैं जिनके प्रभाव से जातक कई राजयोगों से लाभांवित होने से चूक जाते हैं हम आपको कुछ ऐसे ही योगों से परिचित करायेंगे जिनके कुंडली में उपस्थित होने से राजयोग भंग हो जाता है। तो आइये जानते हैं वह दुर्योग कौन से हैं और कुंडली में कैसे बनते हैं…

ग्रहण योग

कुंडली में कहीं भी सूर्य अथवा चन्द्रमा की युति राहू या केतु से हो जाती है तो इस दोष का निर्माण होता है। यदि यह योग चन्द्रमा के साथ बना तो जातक हमेशा डर व घबराहट महसूस करता है और चिड़चिड़ापन उसके स्वभाव का हिस्सा बन जाता है साथ ही माँ के सुख में कमी, किसी भी कार्य को शुरू करने के बाद उसे अधूरा छोड़ देना व नये काम के बारे में सोचना इस योग के लक्षण हैं।

किसी भी प्रकार के फोबिया अथवा किसी भी मानसिक बीमारी जैसे डिप्रेशन, सिज्रेफेनिया आदि इसी योग के कारण माने गये हैं यदि चन्द्रमा अधिक दूषित हो जाता है या कहें अन्य पाप प्रभाव में भी हो जाता है तो मिर्गी, चक्कर व मानसिक संतुलन खोने का डर भी होता है।

सूर्य द्वारा बनने वाला ग्रहण योग पिता के सुख में कमी करता है जातक का शारारिक ढांचा कमजोर रह जाता है। आंखों व ह्रदय संबंधी रोगों का कारक बनता है सरकारी नौकरी या तो मिलती नहीं या उस में निर्वाह मुश्किल से होता है। डिपार्टमैंटल इंक्वाइरी, सजा, तरक्की में रूकावट आदि सब इसी योग का परिणाम हैं।

गुरू चांडाल दोष

गुरू की किसी भाव में राहू से युति चंडाल योग बनाती है शरीर पर घाव का चिन्ह लिए ऐसा जातक भाग्यहीन होता है। आजीविका से जातक कभी संतुष्ट नहीं होता, बोलने में अपनी शक्ति व्यर्थ करता है व अपने सामने औरों को ज्ञान में कम आंकता है जिस कारण स्वयं धोखे में रहकर पिछड़ जाता है यह योग जिस भी भाव में बनता है उस भाव को साधारण कोटि का बना देता है। मतांतर से कुछ विद्वान राहू की दृष्टि गुरू पर या गुरू की केतू से युति को भी इस योग का लक्षण मानते हैं।

दरिद्र योग

लग्न या चन्द्रमा से चारों केन्द्र स्थान खाली हों या चारों केन्द्रों में पाप ग्रह हों तो दरिद्र योग बनता है ऐसा जातक अरबपति के घर में जन्म में भी ले ले तो भी उसे आजीविका के लिए भटकना पड़ता है व दरिद्र जीवन बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

शकट योग

चन्द्रमा से छठे या आठवें भाव में गुरू हो व ऐसा गुरू लग्न से केंद्र में न बैठा हो तो शकट योग का होना माना जाता है ऐसा जातक जीवन भर किसी न किसी कर्ज से दबा रहता है व सगे संबंधी उपेक्षा करते हैं और जातक अपने जीवन में अनगिनत उतार चढाव देखता है।

कलह योग

यदि चन्द्रमा पाप ग्रह के साथ राहू से युक्त हो 12वें,5वें या 8वें भाव में हो तो कलह योग माना गया है ऐसा जातक जीवन भर किसी न किसी बात को लेकर कलह करता रहता है और अंत में इसी कलह के कारण तनाव में उसका जीवन तक नष्ट हो जाता है।

यद्दपि उपरोक्त दुर्योग किसी की कुंडली में राजयोग को भंग कर देते हैं किन्तु हमारे ज्योतिष शास्त्र में किसी दुर्योग को उपाय के माध्यम से कम किया जा सकता है। संबन्धित ग्रह की पूजा, दान, मंत्र जाप से इन योगों के दुष्प्रभावों को कम करके जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है।

बिगड़े राजयोग को पुनः मजबूत करने के उपाय

  • पीतल के गणपति भगवान की एक मूर्ति लें (जिसका पहले पूजन न किया गया हो ) वह छोटी बडी़ किसी भी आकार की हो सकती है। बुधवार के दिन प्रात:काल उसे स्नान करा कर, उस पर केसर लगाएं तथा उसे रक्त चंदन का तिलक करें। गुड़ का भोग लगाएं और 21 पुष्पो से पूजन करें। पुष्प कनेर के होने चाहिए। गणपति पर पुष्प चढ़ाते समय अपनी धन-संबंधी कामना को अवश्य करते रहें।
  • पांच कुंआरी कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें यथोचित भेंट दें। ऐसा करने पर व्यक्ति जिस कामना से यह साधना करता है, वह अवश्य ही पूर्ण हो जाती हैं।
  • घर के उत्तर-पश्चिम कोण में मिट्टी के पात्र में कुछ सोने-चांदी के सिक्के लाल वस्त्र में बांधकर रखें। फिर पात्र को गेहूं या चावलो से भर दें। इससे धन का अभाव नहीं रहेगा।
  • बुधवार के दिन गाय को अपने हाथों से हरी घास खिलाये तो आर्थिक स्थिति की अनुकूलता का योग बनेगा।
  • पीपल के पांच पत्ते लेकर उन्हें पीले चंदन से रंगकर, बहते हुए जल में छोड़ दें। यह उपाय शुक्ल पक्ष से आरंभ करें। गुरु पुष्प नक्षत्र हो तो बहुत अच्छा है।
  • किसी भी व्यक्ति का ऋण उतारने के लिए किसी भी मंगलवार के दिन शिवमंदिर में जाकर शिव-पिंडी पर मसूर की दाल चढ़ाए। जब तक ऋण न उतरजाए, यह प्रयोग करते रहें।
  • यदि धनमार्ग अवरुद्ध हो तो केसर तथा पीले चंदन का तिलक मस्तक परलगाएं। ऐसा करने से आमदनी के स्रोत खुल जाते हैं। यह क्रिया शुक्ल पक्ष के बृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे शुरु करें। मंदिर में जाकर राम दरबारके समक्ष दंड़वत् प्रणाम करते रहें। इससे धन मार्ग प्रशस्त हो जायेगा।
  • प्रत्येक गुरुवार को पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ायें । इससे राजयोग योगबनता है।
  • किसी भी शुभ समय में एक पंचमुखी रूद्राक्ष तथा स्फटिक के 2 मोतियों को अभिमंत्रित करें। फिर रूद्राक्ष के दोनों ओर उन मोतियों को लाल धागे में पिरोकर धारण करने से आपके जीवन में राजयोग बनेगा।
  • सुख, समृद्धि एवं उन्नति के लिए किसी भी महीने के पहले गुरुवार के दिन कच्चे सूत को केसर से रंग कर अपने घर के बाहरी दरवाजे पर बांध दें।
https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम इन 5 योग से आपका कुंडली में लिखा राजयोग भी असफल हो जाता है, करे ये उपाय तुरंत …

सत्यम शिवम सुंदरम ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है …

हरियाली अमावस्या 2018 – शास्त्रनुसार एक पेड़ दस पुत्र समान होता है, जाने इस अमावस्या पर सुख समृद्धि के उपाय

http://bit.ly/2nqLCTq

हरियाली अमावस्या 2018 – Hariyali Amawasya

हिन्दू धर्म में अमावस्या का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है। अमावस्या के दिन हर व्यक्ति अपने पितरों को याद करते हैं और श्रद्धा भाव से उनका श्राद्ध भी करते हैं। अपने पितरों की शांति के लिए हवन आदि कराते हैं। ब्राह्मण को भोजन कराते हैं और साथ ही दान-दक्षिणा भी देते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि के स्वामी पितृदेव हैं। पितरों की तृप्ति के लिए इस तिथि का अत्यधिक महत्व है। अमावस्या में श्रावण मास की अमावस्या का अपना अलग ही महत्व है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

शनिचरी हरियाली अमावस्या 2018 सावन कृष्ण अमावस्या को पड़ रही है। इस महीने शनिचरी अमावस्या 11 अगस्त 2018 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए इस उत्सव को शनिचरी अमावस्या का नाम दिया गया है। कुछ स्थानों पर इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसके फेरे लगाने और मालपुए का भोग लगाने की भी परंपरा है। |

Amavasya Tithi Begins = 19:07 on 10/Aug/2018
Amavasya Tithi Ends = 15:27 on 11/Aug/2018

शास्त्रों में कहा गया है कि एक पे़ड दस पुत्रों के समान होता है। पे़ड लगाने के सुख बहुत होते है और पुण्य उससे भी अधिक। क्योंकि यह वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पर आधारित होते है। वृक्ष सदा उपकार की खातिर जीते है। इसलिये हम वृक्षों के कृतज्ञ है। वृक्षों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु परिवार के प्रति व्यक्ति को हरियाली अमावस्या पर एक-एक पौधा रोपण करना चाहिये। पे़ड-पौधों का सानिध्य हमारे तनाव को तथा दैनिक उलझनों को कम करता है।

वृक्षों में देवताओं का वास

धार्मिक मान्यता अनुसार वृक्षों में देवताओं का वास बताया गया है। शास्त्र अनुसार पीपल के वृक्ष में त्रिदेव याने ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है। इसी प्रकार आंवले के पे़ड में लक्ष्मीनारायण के विराजमान की परिकल्पना की गई है। इसके पीछे वृक्षों को संरक्षित रखने की भावना निहित है। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए ही हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण करने की प्रथा बनी। इस दिन कई शहरों व गांवों में हरियाली अमावस के मेलों का आयोजन किया जाता है।

इसमें सभी वर्ग के लोंगों के साथ युवा भी शामिल हो उत्सव व आनंद से पर्व मनाते हैं। गु़ड व गेहूं की धानि का प्रसाद दिया जाता है। स्त्री व पुरूष इस दिन गेहूं, ज्वार, चना व मक्का की सांकेतिक बुआई करते हैं जिससे कृषि उत्पादन की स्थिति क्या होगी का अनुमान लगाया जाता है। मध्यप्रदेश में मालवा व निम़ाड, राजस्थान के दक्षिण पश्चिम, गुजरात के पूर्वोत्तर क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों के साथ ही हरियाणा व पंजाब में हरियाली अमावस्या को पर्व के रूप में मनाया जाता है।

हरियाली अमावस्या का महत्व

हमारी धर्म संस्कृति में वृक्षों को देवता स्वरूप माना गया है। मनु-स्मृति के अनुसार वृक्ष योनि पूर्व जन्मों के कमों के फलस्वरूप मानी गयी है। परमात्मा द्वारा वृक्षों का सर्जन परोपकार एवं जनकल्याण के लिए किया गया है। पीपल- हिन्दू धर्म में पीपल के वृक्ष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि पीपल के वृक्ष में अनेकों देवताओं का वास माना गया है। पीपल के मूल भाग में जल, दूध चढाने से पितृ तृप्त होते है तथा शनि शान्ति के लिये भी शाम के समय सरसों के तेल का दिया लगाने का विधान है।

केला- केला, विष्णु पूजन के लिये उत्तम माना गया है। गुरूवार को बृहस्पति पूजन में केला का पूजन अनिवार्य हैं। हल्दी या पीला चन्दन, चने की दाल, गु़ड से पूजा करने पर विद्यार्थियों को विद्या तथा कुँवारी कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन केले का पौधा जरूर लगायें

ब़ड- ब़ड वृक्ष की पूजा सौभाग्य प्राप्ति के लिये की जाती है। जिस प्रकार सावित्री ने ब़ड की पूजा कर यमराज से अपनी पति के जीवित होने का वरदान मांगा था। उसी प्रकार सौभाग्यवती çस्त्रयां अपने पति की लम्बी उम्र की कामना हेतु यह व्रत करके ब़ड वृक्ष की पूजा एवं सेवा करती है। तुलसी- तुलसी एक बहुश्रूत, उपयोगी वनस्पति है। स्कन्दपुराण एवं पद्मपुराण के उत्तर खण्ड में आता है कि जिस घर में तुलसी होती है वह घर तीर्थ के समान होता है। समस्त वनस्पतियों में सर्वाधिक धार्मिक, आरोग्यदायिनी एवं शोभायुक्त तुलसी भगवान नारायण को अतिप्रिय है।

पौधा रोपण हेतु ज्योतिषीय मुहूर्त

पौधा रोपण हेतु ज्योतिष के अनुसार नक्षत्रों का महत्व है। उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढा, उत्तरा भाद्रपदा, रोहिणी, मृगशिर, रेवती, चित्रा, अनुराधा, मूल, विशाखा, पुष्य, श्रवण, अश्विनी, हस्त इत्यादि नक्षत्रों में किये गये पौधारोपण शुभ फलदायी होते है। वास्तु के अनुसार- घर के समीप शुभ प्रभावकारी वृक्ष घर के समीप शुभ करने वाले वृक्ष- निम्ब, अशोक, पुन्नाग, शिरीष, बिल्वपत्र, आँक़डा तथा तुलसी का पौधा आरोग्य वर्धक होता है।

वास्तु के अनुसार

घर के समीप अशुभ प्रभावकारी वृक्ष- पाकर, गूलर, नीम, बहे़डा, पीपल, कपित्थ, बेर, निर्गुण्डी, इमली, कदम्ब, बेल, खजूर ये सभी घर के समीप अशुभ है। घर में बेर, केला, अनार, पीपल और नींबू लगाने से घर की वृद्धि नहीं होती। घर के पास कांटे वाले, दूध वाले और फल वाले वृक्ष हानिप्रद होते है। घर की आग्नेय दिशा में पीपल, वट, सेमल, गूलर, पाकर के वृक्ष हो तो शरीर में पीडा एवं मृत्यु तुल्य कष्ट होता है। वक्षों के विनाश का दुष्परिणाम मानव समुदाय को सीधे तौर पर भुगतना प़ड रहा है। इस हरियाली अमावस्या पर हम संकल्प ले कि हम अपने-अपने नगर को हरियाला एवं स्वच्छ बनाये ताकि धरती पर जैविक संतुलन भी बना रहे।

विशेष कामना सिद्धि हेतु कौन से वृक्ष लगाये

1. लक्ष्मी प्राप्त के लिए- तुलसी, आँवला, केल, बिल्वपत्र का वृक्ष लगाये।
2. आरोग्य प्राप्त के लिए- ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आँवला, सूरजमुखी, तुलसी लगाये।
3. सौभाग्य प्राप्त हेतु- अशोक, अर्जुन, नारियल, ब़ड (वट) का वृक्ष लगाये।
4. संतान प्राप्त हेतु- पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गु़डहल, अश्वगन्धा को लगाये।
5. मेधा वृद्धि प्राप्त हेतु- आँक़डा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी लगाये।
6. सुख प्राप्त के लिए- नीम, कदम्ब, धनी छायादार वृक्ष लगाये।
7. आनन्द प्राप्त के लिए- हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब लगाये।

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम हरियाली अमावस्या 2018 – शास्त्रनुसार एक पेड़ दस पुत्र समान होता है, जाने इस अमावस्या पर सुख समृद्धि के उपाय

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...