Abraham Lincoln Quotes in Hindi अब्राहम लिंकन के सुविचार

https://bit.ly/3m49jgc

Abraham Lincoln Quotes in Hindi

अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 में हुआ था| अब्राहम लिंकन का कार्यकाल 1861 से 1865 तक रहा और ये रिपब्लिकन पार्टी से थे| अब्राहम लिंकन को अमेरिका में दास प्रथा खत्म करने और गृहयुद्ध से निजात दिलाने का श्रेय दिया जाता है|

अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था और अत्यंत गरीबी के कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था| जीवन में जितने उतार चढ़ाव अब्राहम लिंकन की लाइफ में आये, उतने शायद ही किसी व्यक्ति के जीवन में आये हों|

अब्राहम लिंकन को उनके संघर्ष की वजह से भी बहुत लोकप्रियता मिली है| अपने जीवन के 31 वें साल में वो Business में fail हो गए, 32 वें साल में वो state legislator का चुनाव हार गए, 33 वें साल में उन्होंने एक नया business try किया, और फिर fail हो गए| 35 वें साल में उनकी मंगेतर का निधन हो गया| 36 वें साल में उनका nervous break-down हो गया था| 43 वें साल में उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ा पर हार गए, 48 वें साल में उन्होंने फिर कोशिश की लेकिन एक बार फिर हार गए| 55 वें साल में उन्होंने Senate के लिए चुनाव लड़ा पर फिर हार गए, अगले साल उन्होंने Vice President के लिए चुनाव लड़ा पर हार गए| 59 वें साल में उन्होंने फिर से Senate के चुनाव लड़ा पर हार गए| 1860 में अब्राहम लिंकन, अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति बने|

अब्राहम लिंकन का कहना था कि – “मैं एक धीमी गति से चलता ज़रूर हूँ, लेकिन कभी लौटकर वापस नहीं आता”

आइये आज इस लेख में हम अब्राहम लिंकन के कुछ ख़ास विचारों को पढ़ें और उनको अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें –

प्रजातंत्र लोगों द्वारा चुने गए लोगों का लोगों पर शासन है – Abraham Lincoln Quotes in Hindi(अब्राहम लिंकन)

अगर किसी वृक्ष को काटने के लिए आप मुझे छ: घंटे देते हैं तो मैं पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

ज्यादातर लोग उतने ही खुश रहते हैं जितना वो अपने दिमाग में तय कर लेते हैं – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

अगर कोई भी काम कोई व्यक्ति अच्छे से कर सकता है, तो मैं कहूँगा उसे करने दीजिये, उसे एक मौका दीजिये – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

कुछ करने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति के लिए
इस दुनिया मैं कुछ भी असंभव नहीं है – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

अगर आप किसी भी व्यक्ति के अन्दर
बुराई खोजने की इच्छा से देखते हैं
तो आपको जरुर मिल जाएगी – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

मैं एक धीमी गति से आगे चलता ज़रूर हूँ, लेकिन कभी पीछे वापस नहीं आता – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं यही वजह है कि ईश्वर ऐसे ही बहुत से लोगों का सृजन करते हैं – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

एक मित्र वह है जिसके शत्रु वही हैं जो तुम्हारे शत्रु हैं – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

जब मैं अच्छा कर हूँ, मुझे अच्छा लगता है. जब मैं बुरा करता हूँ, तो मुझे बुरा लगता है, यही मेरा धर्म है – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

चरित्र एक वृक्ष है और मान एक छाया, हम हमेशा छाया की सोचते हैं; लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

हमें नयी परिस्थितियों में नए सोच के साथ काम करना चाहिए – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

आप अपने चरित्र व साहस का निर्माण किसी अन्य के अवसर व स्वतंत्रता को छीनकर नहीं कर सकते – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

मैं दुश्मनों को दोस्त बनाकर दुश्मनी ख़त्म करता हूँ – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

तुम जो भी हो, नेक बनो – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

अगर एक बार आप अपने नागरिकों (जनता) का भरोसा तोड़ देते हैं, तो आप फिर कभी उनका सम्मान और आदर नहीं पा सकेंगे – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

हमेशा ध्यान में रखिये कि आपके द्वारा सफल होने का लिया गया संकल्प, किसी भी अन्य संकल्प से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है – Abraham Lincoln(अब्राहम लिंकन)

The post Abraham Lincoln Quotes in Hindi अब्राहम लिंकन के सुविचार appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/2VZpAIW https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch Abraham Lincoln Quotes in Hindi अब्राहम लिंकन के सुविचार

मन – Sandeep Maheshwari Motivational Speech in Hindi

https://bit.ly/2VJSRqQ

Sandeep Maheshwari Motivational Speech in Hindi

संदीप माहेश्वरी जो एक जाने माने Motivational Speaker हैं उनके कुछ Quotes और एक Motivational Video है – The Real Meaning of Meditation by Sandeep Maheshwari उसका कुछ पार्ट मैं यहाँ शेयर कर रहा हूँ, उम्मीद है आप सबको बहुत पसंद आएगी।

सुख दुःख क्या है- सुख और दुःख दोनों ही एक दूसरे के पर्याय हैं मतलब एक ही हैं, जो सुख है वही दुःख है बस हमारी सोच दोनों में फर्क करती है। जैसे कि आप ने आम खाया आपको उसका स्वाद मीठा लगा ये सुख है फिर आपने नीम खाया नीम आपको कड़वा लगा, असल में नीम का कड़वापन दुःख नहीं है बल्कि आप हर चीज़ में आम जैसा स्वाद ढूंढ रहे हैं ये दुःख है। सुख दुःख तो पहिये की तरह है एक आएगा तो दूसरा जायेगा लेकिन आपको सुख का चस्का लग गया है यही तो दुःख है। सोचिये कोई ऐसी चीज़ है जो आपको आनंद देती है, सुख देती है जब वो चीज़ आपसे दूर चली जाये तो दुःख होता है। असल में दुःख का कारण है हमारी “चाह”, जब हम कुछ चाहते हैं और वो ना हो तो हम दुखी होते हैं। दुःख हमें कष्ट नहीं देता हमारी ये “चाह” हमको दुःख देती है। नहीं तो दुनिया में दुःख और सुख जैसी कुछ चीज़ है ही नहीं, ये तो सब समय है, अभी समय कुछ और है थोड़ी देर बाद कुछ और होगा। अगर हमें सच में पता चल जाये कि हर चीज़ temporary है, नश्वर है तो हम दुखी होंगे ही नहीं। ना तो दुःख हमेशा रहने वाला है और ना सुख यही सत्य है।

मन ही सबकुछ है- सोचिये आप सो रहे हैं और आपके हाथ पर से एक छिपकली होकर गुजरती है तो क्या होगा? कुछ नहीं, आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्यूंकि आपको पता ही नहीं। अब सोचिये आपके सामने कोई छिपकली आपके हाथ से होकर गुजरे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? आप तुरंत परेशान हो जायेंगे और गन्दा फील करेंगे लेकिन सोचिये छिपकली ने आपको परेशान नहीं किया आपको आपके मन ने परेशान किया।

मेरे एक मित्र हैं वो पंडित हैं, बस में सफर कर रहे थे। बस में भीड़ थी सारे लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे यहाँ तक तो पंडित जी आराम से थे उनके बगल में एक लड़का खड़ा था। अचानक पीछे से किसी ने लड़के को आवाज लगायी, उस लड़के के नाम से लगा कि वो नीची जाति का था। अब तो तुरंत पंडित जी का धर्म भ्रष्ट हो गया लेकिन कब से उसी लड़के के साथ खड़े थे तब कुछ नहीं हुआ। जो किया सब मन ने किया नहीं तो इंसान तो इंसान है।

सोचिये आपके सामने आपका कोई फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस आ जाये तो आपको कैसा लगेगा, आप बहुत excited हो जायेंगे एक दम खुश हो जायेंगे वहीँ आपके सामने कोई ऐसा आदमी आ जाये जिससे आपकी लड़ाई हो तो आपको अच्छा महसूस नहीं होगा। जबकि वो एक्टर भी एक इंसान ही है और वो आदमी भी। बस फर्क है तो मन का।

मित्रों सोचिये जब आप कोई कॉमेडी सीरियल देख रहे हों या कोई जोक पढ़ रहे हों तो आपको मजा आता है वहीँ जब आपको कोई डांटता है तो आपको गुस्सा आता है। गौर से सोचिये आपका तो आपके मन पे कोई कंट्रोल ही नहीं है। हमारा कंट्रोल तो दूसरों के हाथ में हैं, कोई डाँटकर हमें दुखी कर सकता है कोई जोक सुनाकर हँसा सकता है, हमारा मन हमारे कहने में है ही नहीं बल्कि दूसरों के कहने में चल रहा है। इसीलिए हम परेशान रहते हैं, अगर आप अपने मन पर काबू पा लें तो सारा खेल खत्म, सब क्लियर हो जायेगा। सब सुख ही सुख रह जायेगा,,,,

Remove Stress & Tension – क्या आप बहुत टेंशन में रहते हैं? – जानिए 5 तरीके जो रखेंगे टेंशन से दूर

कैसे कंट्रोल करें अपने मन को(Meditation)- Meditation ही वो प्रक्रिया है जिसका use करके आप अपने मन को कंट्रोल कर सकते हैं; खुद को अपने वश में रख सकते हैं। संदीप माहेश्वरी के अनुसार Meditation का मतलब ये नहीं कि आप अपनी आँख बंद करके कुछ देखने की कोशिश करें। नहीं, Meditation का सीधा सा मतलब है – “ध्यान”। आप जो भी काम कर रहे हैं, चाहे खा रहे हैं, घूम रहे हैं, पढ़ रहे हैं, काम कर रहे हैं xyz कुछ भी, अपने काम को पूरे ध्यान से करना ही Meditation है। अपने मन को किसी एक काम में लगाइये और फिर पूरा ध्यान वहीँ रखिये यही तो Meditation है। अपने मन की गतिविधियों को देखिये सब कुछ कैसे काम करता है, आप खुद कैसे काम करते हैं। हमारे हाथ पे कुछ गर्म चीज़ लगी तो हमारे मन को पता चला फिर मन ने एक feeling दी और उस feeling की वजह से हमारे शरीर ने तुरंत हाथ गर्म चीज़ से हटा लिया। गौर करिये खुद पर, हम जो भी काम करते हैं कुछ भी, वो सब एक विचार से होता है। मन उस विचार को बनाता है फिर विचार से feeling आती है और उस feeling के अनुसार ही हमारा शरीर काम करने लगता है। Meditation एक लम्बी प्रक्रिया है जिसको समझने और करने में बहुत समय लगता है। आप इस आर्टिकल को शांत मन से पढ़िए कुछ बोरिंग जरूर लगेगा लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि कहीं ना कहीं directly या indirectly इससे हमें बहुत मदद मिलेगी।

इस आर्टिकल को अपने फेसबुक पे जरूर शेयर करें

ये इस वीडियो से लिया गया कुछ हिस्सा है आप पूरी वीडियो जरूर देखिये

Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi

sandeep maheshwari hindi quotes
sandeep maheshwari hindi quotes

Quotes:- आसान है – Sandeep Maheshwari

Thoughts:- पैसा उतना ही जरूरी है जितना कि गाड़ी के लिए पेट्रोल जरूरी है, बस ना ज्यादा ना कम – Sandeep Maheshwari

Vichar:- ना ही मैदान छोड़ के भागना है और ना ही इंतजार करना है, बस चलते जाना है – Sandeep Maheshwari

Suvichar:- लोग तुम पर हँसे या तालियां बजाएं, क्या फर्क पड़ता है ? सफल हो या असफल , बस अपने काम में लगे रहिये, कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता – Sandeep Maheshwari

Quote:- बिना सोचे समझे कोई काम करना और अच्छी सोच समझ के बावजूद भी काम न करना दोनों बातें आपको असफल ही बनाती हैं – Sandeep Maheshwari

Saying:- तुम ये बात पसंद करो या ना करो, तुम मानो या ना मानो, तुम विश्वास करो या ना करो लेकिन आपकी जिंदगी वैसी ही है जैसा आपने खुद इसे बनाया है – Sandeep Maheshwari

Vachan:- सफलता तुम्हें अकेले में गले लगाती है लेकिन असफलता तुम्हें सबके सामने थप्पड़ मारती है यही जिंदगी है – Sandeep Maheshwari

Motivation:- केवल सोचने से कुछ नहीं बदलता, फैसला लेने से कुछ बदलता है और दृढ़ निश्चय से सब कुछ बदल जाता है – Sandeep Maheshwari

Quotes:- जिस नजर से आप दुनिया को देखोगे, दुनिया वैसी ही नजर आने लगेगी – Sandeep Maheshwari

Thinking:- अगर आप उस इंसान को ढूंढ रहे हो जो आके आपकी किस्मत बदल देगा तो जाके शीशे के सामने खड़े जो जाइए – Sandeep Maheshwari

Good Msg:- जब आप गुस्से में हो, तब कोई फैसला मत लेना
और जब आप बहुत खुश हो, तब किसी से कोई वादा मत करना – Sandeep Maheshwari

Positive:- सफलता अक्सर उन लोगों के पास आती है जो जोखिम लेते हैं और काम करते हैं,
यह शायद ही कभी उन कायर लोगों के पास जाती है, जो परिणामों से डरते हैं……. – Sandeep Maheshwari

Best Quote:- गलतियां सुबूत हैं इस बात का कि आप प्रयास कर रहे हैं – Sandeep Maheshwari

Inspiring:- अगर आपने आज खुद को नहीं बदला तो कल भी आपके साथ वही होगा जो आज तक होता आया है – Sandeep Maheshwari

Success:- सफलता अनुभवों से मिलती है और अनुभव मिलता है बुरे अनुभवों से – Sandeep Maheshwari

Confidence:- मैं सफल हूँ, इसलिए नहीं कि लोग कहते हैं मैं सफल हूँ बल्कि मैं इसलिए सफल हूँ क्यूंकि मैं मानता हूँ कि मैं सफल हूँ – Sandeep Maheshwari

Luck Quote:- इस दुनिया में bad luck जैसी कोई चीज़ है ही नहीं, जो होता है अच्छे के लिए होता है| हमें बुरा लगता है लेकिन होता सब कुछ अच्छे के लिए ही है – Sandeep Maheshwari

Be Fearless:- सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग – लोग क्या कहेंगे यही सोचकर ना जाने कितने ही लोग आगे बढ़ने की कोशिश ही नहीं करते – Sandeep Maheshwari

Energetic:- आपका जो मन करे, खुल के करो क्यूंकि ये दिन आपके पास दुबारा नहीं आने वाला – Sandeep Maheshwari

The post मन – Sandeep Maheshwari Motivational Speech in Hindi appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/37IEs41 https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch मन – Sandeep Maheshwari Motivational Speech in Hindi

स्वामी विवेकानंद का प्रसंग | Swami Vivekananda Story in hindi

https://bit.ly/39qDrzJ

Swami Vivekananda Biography in Hindi

स्वामी विवेकानंद का प्रसंग | Swami Vivekananda Story in hindi

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। स्वामी जी का प्रेरणादायी जीवन आज भी youth world को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है । उनका पूरा जीवन एक सफल मार्गदर्शक है , ऐसे महापुरषों के जीवन की एक भी बात अगर हम लोगों ने अपने जीवन में ढाल ली तो सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी।

मैं यहाँ स्वामी के जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं के बारे में लिख रहा हूँ और आशा है की आप लोगों को जरूर पसंद आएगी।

सुख और दुःख एक सिक्के के पहलू हैं , बात उन दिनों की है जब स्वामी जी अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे थे।

एक स्वामी विवेकानंद जी की माता जी बहुत बीमार थी वह मरणासन्न अवस्था में बिस्तर पर लेटी हुई थी , स्वामी जी के पास बहुत ज्यादा धन नहीं था जिससे वो अपनी माँ का अच्छा इलाज कराते और न ही इतना था कि अच्छा भोजन का इंतजाम करते। खुद की इस हालत पे स्वामी जी को बहुत गुस्सा आया कि जिस माँ ने मुझे पाल पोष कर इतना बड़ा किया और मैं आज उसके लिए कुछ नहीं कर पाया हूँ , स्वामी जी का कलेजा भर आया।

गुस्से में स्वामी जी अपने गुरु रामकृष्णन परमहंस जी के पास पहुंचे और कहा- ये जो पूजा और चिंतन हम करते हैं सब व्यर्थ है , इन सबका क्या औचित्य है ? मैंने अपने सम्पूर्ण जीवन में निस्वार्थ भगवान की प्रार्थना की है लेकिन बदले में मुझे क्या मिला ? आज जब मेरी माँ , जिसने मुझे अपने लहू से सींचा है मैं उसकी कोई मदद नहीं कर पा रहा हूँ , ये सब क्या है प्रभु ?

राम कृष्ण परमहंस जी शान्ति से विवेकानंद जी की सारी बात सुन रहे थे , आज पहली बार अपने शिष्य को टूटते हुए देख रहे थे, मन ही मन बहुत दुःख भी हुआ| परमहंस जी के आश्रम में माँ काली का एक छोटा सा मंदिर था । उन्होंने विवेकानंद जी से कहा कि अगर उन्हें भगवान से कोई शिकायत है या वो काली माँ से कुछ मांगना चाहते है तो मंदिर में जाएँ और जो चाहे मांग लें ।

ये सुनकर विकानन्द जी तीव्र गति से मंदिर में गए और बोले – “हे माँ मुझे बल दे , बुद्धि दे ,विद्या दे “, ऐसा कहकर स्वामी जी मंदिर से वापस आये । गुरु जी ने पूछा क्या तुमने भगवान से धन मांग लिया? स्वामी जी अवाक् से रह गए बोले महाराज धन मांगना तो मैं भूल ही गया । गुरु जी – ठीक है , फिर से जाओ , स्वामी जी फिर से मंदिर में गए और बोले – “हे माँ मुझे बल दे , बुद्धि दे ,विद्या दे “, ऐसा कहकर फिर वापस आ गए । गुरु जी ने फिर पूछा – धन मांग लिया ?

विवेकानंद – नहीं ,, गुरूजी – फिर से मंदिर में जाओ और माँ से धन मांगो । विवेकानंद फिर से मंदिर गए और बोले – “हे माँ मुझे बल दे , बुद्धि दे ,विद्या दे ” ये देखकर श्री राम कृष्ण परमहंस जी ने स्वामी जी को गले से लगा लिया उनकी आँखे चमक रही थी । बोले- तुम पूछ रहे थे कि पूजा करके क्या मिला ? आज मैंने जो तुम्हारा स्वरूप देखा है ये उसी निःस्वार्थ पूजा का फल है । तुम चाहकर भी भगवान से धन नहीं मांग पाये ये तुम्हारी आत्म शक्ति को दर्शाता है और अगर तुम आज भगवान से धन या स्वार्थिक वस्तु मांग लेते तो शायद आज तुम्हारा और मेरा अंतिम मिलन होता मैं आज के बाद तुमसे कभी नहीं मिलता । यही तुम्हारी शक्ति है नरेंद्र (स्वामी विवेकानद के बचपन का नाम) कि तुम निस्वार्थ दुनिया के मार्गदर्शक बनोगे ।

फल की इच्छा से की गयी पूजा का कोई औचित्य नहीं है|

आगे चलकर अपनी इन्हीं आत्मशक्तियों के बल पर स्वामी जी ने न सिर्फ लोगों का मार्गदर्शन किया बल्कि जीवन का सत्य लोगों को बताया , आज अगर स्वामी जी के जीवन की 1 भी अच्छाई हमने जीवन में उतार ली तो जीवन में हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

स्वामी जी पर आधारित प्रसंग –
विवेकानंद के अनमोल वचन
भगवान में विश्वास
माँ की ममता पर कहानी
स्वामी विवेकानंद और विदेशी महिला की कहानी

The post स्वामी विवेकानंद का प्रसंग | Swami Vivekananda Story in hindi appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/2Vb8ck0 https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch स्वामी विवेकानंद का प्रसंग | Swami Vivekananda Story in hindi

Shiv Khera के Quotes in Hindi जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए

https://bit.ly/36bBg19
Shiv Khera Quotes in Hindi
Shiv Khera Quotes in Hindi

शिव खेड़ा एक जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर हैं, उनकी किताब “You Can Win” या “जीत आपकी” अपने आप में एक बहुत सफल पुस्तक है जिसने लाखों लोगों की जिंदगी को बदला है। आज हम शिव खेड़ा के कुछ प्रेरक विचार पढ़ेंगे और उनसे सीख लेंगे। शिव खेड़ा का हर एक विचार आगे बढ़ने की सीख देता है, आइये एक द्रष्टि डालें उनके सफल विचारों पर-

सफल लोग कुछ अलग काम नहीं करते, बल्कि वो अलग तरीके से काम करते हैं।

– Shiv Khera

यदि आपको यह लगता है कि आप कर सकते हैं – तो आप कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप नहीं कर सकते- तो आप नहीं कर सकते दोनों ही सूरत में आप सही हैं।

– Shiv Khera

कोई देश सिर्फ नारे लगाने से महान नहीं बन सकता।

– Shiv Khera

जब भी कोई व्यक्ति कहता है कि वो ये काम नहीं कर सकता है, तो दरअसल वो दो बातें कह रहा होता है कि या तो मुझे पता नहीं है कि ये कैसे करना है या मैं इसे करना नहीं चाहता।

– Shiv Khera

आप कितना जानते हैं या आपके पास कितना पैसा है इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है कि आप लोगों का कितना ख्याल रखते हैं।

– Shiv Khera

किसी को धोखा न दें क्यूंकि ये चीज़ें आदत बन जाती हैं, और आदत से व्यक्तित्व।

– Shiv Khera

डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है। अगर आप इंजीनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते है, पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।

– Shiv Khera

कठिन परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं वहीँ कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं|

– Shiv Khera

जीतने वाले लोग बोलते हैं कि “मुझे कुछ करना चाहिए” और हारने वाले बोलते हैं कि “कुछ होना चाहिए”

– Shiv Khera

अगर हम हल का हिस्सा नहीं हैं, तो हम ही समस्या हैं।

– Shiv Khera

जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं

– Shiv Khera

विजेता बोलते हैं कि मुझे कुछ करना चाहिए
हारने वाले बोलते हैं कि कुछ होना चाहिए

– Shiv Khera

एक देश नारे लगाने से महान नहीं बन जाता

– Shiv Khera

किसी डिग्री का ना होने दरअसल फायेदेमंद है| अगर आप इंजीनियर या डाक्टर हैं, तब आप एक ही काम कर सकते हैं| लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं|

– Shiv Khera

जब कभी कोई व्यक्ति कहता है कि वो ये नहीं कर सकता है, तो असल में वो दो चीजें कह रहा होता है या तो मुझे पता नहीं है कि ये कैसे होगा या मैं इसे करना नहीं चाहता

– Shiv Khera

किसी को धोखा न दें क्यूंकि ये आदत बन जाती है, और फिर आदत से व्यक्तित्व

– Shiv Khera

अच्छे लीडर्स और हमेशा नए लीडर्स बनाने की चेष्टा करते हैं, बुरे लीडर्स और फालोवार्स बनाने की चेष्टा करते हैं

– Shiv Khera

शिव खेड़ा के विचार वाकई जिंदगी बदल देने वाले हैं| शिव खेड़ा की पुस्तक “आपकी जीत” इतनी अधिक मोटिवेशनल है कि उसे पढ़ने से आपके अंदर वाकई जीत का जूनून पैदा हो जाता है| आपको शिवखेड़ा के ये विचार कैसे लगे, हमें कमेंट करके जरूर बताएं|

इन बेहतरीन विचारों को भी पढ़ें :-
दार्शनिक सुकरात के विचार
अल्बर्ट आईंस्टीन के सुविचार
बिल गेट्स के विचार
धर्मगुरु Dalai Lama के उत्तम विचार Quotes in Hindi

The post Shiv Khera के Quotes in Hindi जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/3q8eL5a https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch Shiv Khera के Quotes in Hindi जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए

Inspirational IAS Success Stories in Hindi सड़कों पर चूड़ी बेचने वाला बना IAS अफसर

https://bit.ly/3laAuWt

कहते हैं कि अगर कोई इंसान मजबूत इरादे से किसी काम को करे तो दुनियां की कोई ताकत उसे हरा नहीं सकती। बड़ी से बड़ी परेशानियां इंसान के जज्बे के आगे बौनी साबित होती हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे शख्स की जिसे वक्त ने बुरी तरह तोड़ के रख दिया लेकिन उसने हार नहीं मानी और आज उस इंसान को दुनियां सलाम करती है।

IAS Toppers Civils Toppers Motivational Success Stories

हम बात कर रहे हैं आई ए आस रमेश घोलप की जो आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जो सिविल सर्विसिज में भर्ती होना चाहते हैं। रमेश को बचपन में बाएं पैर में पोलियो हो गया था और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि रमेश को अपनी माँ के साथ सड़कों पर चूड़ियाँ बेचना पड़ा था। लेकिन रमेश ने हर मुश्किल को मात दी और आई ए एस(IAS) अफसर बनकर दिखाया।

रमेश के पिता की एक छोटी सी साईकिल की दुकान थी। यूँ तो इनके परिवार में चार लोग थे लेकिन पिता की शराब पीने की आदत ने इन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। इधर ज्यादा शराब पीने की वजह से इनके पिता अस्पताल में भर्ती हो गए तो परिवार की सारी जिम्मेदारी माँ पर आ पड़ी। माँ बेचारी सड़कों पर चूड़ियाँ बेचने लगी, रमेश के बाएं पैर में पोलियो हो गया था लेकिन हालात ऐसे थे कि रमेश को भी माँ और भाई के साथ चूड़ियाँ बेचनी पड़ती थीं।

गाँव में पढाई पूरी करने के बाद बड़े स्कूल में दाखिला लेने के लिए रमेश को अपने चाचा के गांव बरसी जाना पड़ा। वर्ष 2005 में रमेश 12 वीं कक्षा में थे तब उनके पिता का निधन हो गया। चाचा के गाँव से अपने घर जाने में बस से 7 रुपये लगते थे लेकिन विकलांग होने की वजह से रमेश का केवल 2 रुपये किराया लगता था लेकिन वक्त की मार तो देखो रमेश के पास उस समय 2 रुपये भी नहीं थे।

suvichar-ias-success-stories-in-hindiपड़ोसियों की मदद से किसी तरह रमेश अपने घर पहुंचे। रमेश ने 12 वीं में 88.5 % मार्क्स से परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद इन्होंने शिक्षा में एक डिप्लोमा कर लिया और गाँव के ही एक विद्यालय में शिक्षक बन गए। डिप्लोमा करने के साथ ही रमेश ने बी ए की डिग्री भी ले ली। शिक्षक बनकर रमेश अपने परिवार का खर्चा चला रहे थे लेकिन उनका लक्ष्य कुछ और ही था।

रमेश ने छह महीने के लिए नौकरी छोड़ दी और मन से पढाई करके यूपीएससी(UPSC) की परीक्षा दी लेकिन 2010 में उन्हें सफलता नहीं मिली। माँ ने गाँव वालों से कुछ पैसे उधार लिए और रमेश पुणे जाकर सिविल सर्विसेज के लिए पढाई करने लगे। रमेश ने अपने गाँव वालों से कसम ली थी कि जब तक वो एक बड़े अफसर नहीं बन जाते तब तक गाँव वालों को अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे।

ramesh-gholap-ias-success-stories-in-hindi

आखिर 2012 में रमेश की मेहनत रंग लायी और रमेश ने यूपीएससी की परीक्षा 287 वीं रैंक हासिल की। और इस तरह बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए, निरक्षर माँ बाप का बेटा बन गया आई ए एस(IAS) अफसर और फ़िलहाल रमेश जी झारखण्ड के खूंटी जिले में बतौर एस डी एम तैनात हैं।

दोस्तों अक्सर देखा जाता है कि हम लोग अपने दुःखों के लिए हमेशा आंसू बहाते रहते हैं। अपने अभावों को ही अपना नसीब मानकर पूरा जीवन गुजार देते हैं लेकिन कुछ रमेश जी जैसे लोग ऐसे भी हैं जो हालातों को अपना नसीब नहीं बनाते बल्कि अपना नसीब खुद लिखते हैं।

अपना कीमती समय निकलकर इस सच्ची घटना पर कमेंट करना ना भूलें…

The post Inspirational IAS Success Stories in Hindi सड़कों पर चूड़ी बेचने वाला बना IAS अफसर appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/39j0Fb6 https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch Inspirational IAS Success Stories in Hindi सड़कों पर चूड़ी बेचने वाला बना IAS अफसर

पेड़ों से जुड़ी 17 अद्भुत बातें | 17 Amazing Tree Facts in Hindi

https://bit.ly/2UWLkET

Tree Facts in Hindi

पेड़ों से जुड़ी 17 अद्भुत बातें | 17 Amazing Tree Facts in Hindi

कहा जाता है कि जन्म देने वाला तो भगवान है और पालने वाले माता पिता लेकिन एक चीज़ ऐसी भी है जो हमें 10 या 20 साल नहीं बल्कि पूरा जीवन पालती है – वो हैं पेड़। पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व हैं। आइये जानें पेड़ों के बारे में कुछ रोचक बातें –

1. पेड़ कभी भी बूढे होने की वजह से नहीं मरते बल्कि बीमारी और लोगों के पेड़ काटने की वजह से मरते हैं
2. पेड़ की लड़की जीवित और मृत कोशिका से मिलकर बनी होती है
3. लंबे पेड़ 100 मीटर की ऊंचाई तक लंबे हो सकते हैं

4. दुनिया भर में पेड़ों की करीब 23,000 प्रजाति पायी जाती हैं
5. शहरों में उगने वाले पेड़, गांव में उगे पेड़ की तुलना में 13 वर्ष कम जीते हैं
6. पेड़ वातावरण की Co2 यानि कार्बन डाई ऑक्साइड गैस को अवशोषित करते हैं इस प्रकार ये हमें ग्लोबल वार्मिंग से बचाने में मदद करते हैं

7. पेड़ों को अपने घर के आसपास लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है

8. पेड़ अपना 90% पोषण वातावरण से और 10% पोषण मिटटी से लेते हैं

9. बहुत सारे पेड़ एक दूसरे से बात भी कर सकते हैं और ये एक दूसरे को खतरे की चेतावनी भी देते हैं

10. एक स्वस्थ पेड़ एक दिन में 100 गैलन पानी पर्यावरण में उत्सर्जित करता है इसीलिए पेड़ बारिश में सबसे ज्यादा सहायक हैं

Hindi tree facts

11. पेड़ सौ या दो सौ नहीं बल्कि हजारों सालों तक जीवित रहते हैं

12. पेड़ों के द्वारा छोड़ी गयी ऑक्सीजन गैस से ही हम लोग जीवित हैं

13. नीम जैसे बहुत से पेड़ गंभीर बिमारियों में औषधि का भी काम करते हैं

14. 1 पेड़ से करीब 500 कागज शीट बनायीं जाती है

15. एक इंसान को पूरा जीवन ऑक्सीजन लेने के लिए करीब 18 पेड़ों की जरुरत होती है, क्या आपने अपने हिस्से के पेड़ लगाए ?

दोस्तों पेड़ बिन मांगे हमको बहुत कुछ देते हैं। बदले में हमको चाहिए कि पेड़ ना काटें और अधिक से अधिक नए पेड़ लगाएं क्योंकि बिना पेड़ों के हम इंसान भी जीवित नहीं रहेंगे।

The post पेड़ों से जुड़ी 17 अद्भुत बातें | 17 Amazing Tree Facts in Hindi appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/3l4u8rE https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch पेड़ों से जुड़ी 17 अद्भुत बातें | 17 Amazing Tree Facts in Hindi

सफ़ेद हंस Story on Self Dependent in Hindi

https://bit.ly/2KviKbv

White Swan- A Self Dependent Story in Hindi

Self Dependent Story in Hindi

एक गाँव में दुर्गादास नाम का एक व्यक्ति था। वह था तो बहुत धनी किसान, किन्तु वह बहुत आलसी था। वह न तो कभी अपने खेत देखने जाता था और न ही खलिहान। अपनी गाय-भैंसों की भी वह कोई खोज-खबर नहीं रखता था और न ही अपने घर के सामानों की ही देखभाल करता था। अपना सब काम वह नौकरों पर छोड़ देता था। उसका सब काम उसके नौकर ही किया करते थे।

लेकिन उसके इस आलस और कुप्रबंध से उसके घर की व्यवस्था धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। उसको खेती में हानि होने लगी थी। गायों के दूध-घी से भी उसे कोई अच्छा लाभ नहीं होता था।

एक दिन दुर्गादास का मित्र हरिश्चंद्र उसके घर आया। हरिश्चंद्र ने दुर्गादास के घर का हाल देखा। अपने मित्र का ऐसा हाल देखकर उसने यह समझ लिया कि उसके समझाने से आलसी दुर्गादास अपना स्वभाव नहीं छोड़ेगा। इसलिए उसने अपने मित्र दुर्गादास की भलाई करने के लिए उससे कहा – “मित्र तुम्हारी यह हालत देखकर मुझे बड़ा दुःख हो रहा है। लेकिन तुम घबराओ मत तुम्हारी इस गरीबी को दूर करने का एक सरल उपाय मैं जानता हूँ।”

दुर्गादास ने अपने मित्र से उत्सुकतापूर्वक कहा – “कृपा करके वह उपाय तुम मुझे बता दो। मैं उसे अवश्य करूँगा।”

हरिश्चंद्र ने अपने मित्र दुर्गादास को उसकी गरीबी को दूर करने का उपाय बताते हुए कहता है – सब पक्षियों के जागने से पहले ही मानसरोवर पर रहने वाला एक सफ़ेद हंस पृथ्वी पर आता है। लेकिन वह दो पहर (3 घंटे) दिन चढ़े फिर वापस लौट जाता है। यह तो पता नहीं कि हंस कब आता है किंतु जो व्यक्ति उसके दर्शन कर लेता है उसे कभी भी किसी बात की कमी नहीं होती है।”

अपने मित्र की बात सुनकर दुर्गादास मन-ही-मन कहता है – “कुछ भी हो, मैं उस हंस का दर्शन अवश्य करूँगा।”

हरिश्चंद्र इतना कहकर वहाँ से चला जाता है। दुर्गादास दूसरे दिन बड़े-सवेरे उठकर अपने घर से बाहर निकलकर हंस की खोज में खेत-खलिहान चला जाता है। वह अपने मित्र हरिश्चंद्र की बात के अनुसार उस हंस को ढूंढने लगता है जिसके दर्शन करने से व्यक्ति को कभी भी किसी बात की कमी नहीं होती ।

लेकिन जब वह उस हंस को ढूंढते-ढूंढते अपने खेत पहुँचता है तो वह देखता है कि एक आदमी उसके ढेर से गेंहूँ अपने ढेर में डाल रहा है। दुर्गादास को देखकर वह आदमी बहुत लज्जित हो जाता है और क्षमा माँगने लगता है।

अब दुर्गादास अपने खेत-खलिहान से घर लौटकर अपने गौशाला में जाता है, वहां भी वह यह देखकर आश्चर्यचकित रह जाता है कि वहां का रखवाला गाय का दूध दुहकर अपनी स्त्री के लोटे में डाल रहा है। दुर्गादास उस रखवाले को डांटता है उसके पश्चात् वह घर पर जलपान करके हंस की खोज में वह फिर से निकल जाता है और खेत पर जाता है। वहां वह देखता है कि खेत पर अब तक मजदूर आए ही नहीं थे। वह वहीँ रुक जाता है और जब मजदूर आते हैं तो उनसे देर से आने का कारण पूछता है और उन्हें डांटता भी है और रोज समय से आने के लिए भी कहता है। इस प्रकार वह जहाँ भी जाता है, वहीँ उसकी कोई-न-कोई हानि रुक जाती है।

इस प्रकार सफ़ेद हंस की खोज में दुर्गादास प्रतिदिन सवेरे उठने और घूमने लगता है। उसकी देख-रेख की वजह से अब उसके नौकर भी ठीक से काम करने लगते हैं। उसके यहाँ चोरी होनी बंद हो जाती है। पहले वह बहुत बीमार रहता था, लेकिन रोज सुबह घूमने की वजह से अब उसका स्वास्थ्य भी ठीक हो जाता है। जिस खेत में से दस मन अन्न मिलता था उसके उसी खेत से अब उसे पच्चीस मन अन्न मिलने लगता है। उधर उसके गोशाला से बहुत सारा दूध आने लगता है।

इस तरह से कुछ दिन बीत जाते हैं और फिर एक दिन दुर्गादास का मित्र हरिश्चंद्र उसके घर आता है। दुर्गादास अपने मित्र से कहता है – “मित्र, तुमने जिस सफ़ेद हंस के बारे में मुझे बताया था वह सफ़ेद हंस तो मुझे अब तक नहीं दिखा किन्तु उसकी खोज में लगने से मुझे बहुत लाभ हुआ।”

हरिश्चंद्र उसकी बात पर हँस पड़ता है और उसे समझाते हुए कहता है – मित्र, मैं तुम्हें यही समझाना चाहता था कि “परिश्रम करना ही वह सफ़ेद हंस है। परिश्रम के पंख सदा उजले होते हैं। जो परिश्रम न करके अपना काम नौकरों पर छोड़ देता है, जो व्यक्ति अपना काम खुद न करके हमेशा दूसरों पर depend रहता है, उसका काम कभी भी सफल नहीं होता, वह हमेशा हानि उठाता है और जो स्वयं रोजगार करता है जो स्वयं नौकरों की देखभाल करता है, वह संपत्ति और सम्मान पाता है।”

Moral :- दोस्तों, इसीलिए कभी भी अपना काम किसी और के भरोसे न छोड़े। हमेशा self dependent बनने की कोशिश करें क्योंकि आपके काम को आपसे बेहतर कोई और नहीं कर सकता और अगर कभी आपको अपना काम किसी और से कराने की आवश्यकता भी पड़े तो उस पर अपना पूरा ध्यान जरुर रखें।

सफलता का ज्ञान देंगी ये कहानियां, जरूर पढ़ें:-
ये 6 Motivational Stories in Hindi बदल देगीं आपकी जिंदगी
बच्चों के लिए मोरल स्टोरी
सफल होना है तो छोड़िए बहाने बनाना
मोची का लालच (प्रेरक प्रसंग)

The post सफ़ेद हंस Story on Self Dependent in Hindi appeared first on Hindi Soch.

https://bit.ly/33enN6L https://bit.ly/2MfX52I Hindi Soch सफ़ेद हंस Story on Self Dependent in Hindi

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...