hindi bhajan,hindi bhakti songs,bhakti song,shiv bhajan,hanuman chalisa,ganesh bhakti song,god wallpaper,sherawali maa aarti ,durga chalisa,shiv bhajan ,bhagwan song,bhakti video song ,bhakti mp3 song,god photos,god hd wallpaper,hindu god hd wallpaper ,bhakti song,krishna wallpaper,hanuman chalisa download,hanuman bhajan
नया सवेरा, नयी उमंगे और नए साल के उपलक्ष में नव वर्ष पर कविता प्रस्तुत कर रहे हैं| नव वर्ष की ये कवितायें आपके मन को छू लेंगी क्यूंकि सभी कविताओं में नववर्ष की सुन्दरता और इसके महत्व को दर्शाया गया है| इन सभी कविताओं को पढ़कर आपके अंदर इस नए साल में कुछ नया करने का जूनून जागेगा|
नव वर्ष तुम्हारा स्वागत है,
खुशियों की बस इक चाहत है।
नया जोश, नया उल्लास,
खुशियाँ फैले, करे उजास।
नैतिकता के मूल्य गढ़ें,
अच्छी-अच्छी बातें पढें।
कोई भूखा पेट न सोए,
संपन्नता के बीज बोए।
ऐ नव वर्ष के प्रथम प्रभात,
दो सबको अच्छी सौगात।
नव वर्ष पर कविता – 2
अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा
है उल्लासित फिर जग सारा
नई डगर है नया सवेरा, खुशियों से भरा नज़ारा
अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा ….
ओस सुबह की है फिर चमकी, बिखरा करके छ्टा निराली
चेहरे दमके बगियाँ महकी, घर घर होली और दीवाली
फिर खिलकर फूल सतरंगे, हो प्रतिबिंबित तब सरिता में
प्रकृति को क्या खूब सँवारा…..
अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा ….
हो उत्साहित गोरन्वित हम, लिए सोच में वही नयापन
निकल पड़े कुछ कर पाने को, नई दिशाएँ दर्शाने को
कर पाऊँ हर सपने को सच, जो तुम थामो हाथ हमारा ….
अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा ….
नव वर्ष पर कविता – 3
नव वर्ष के आगमन पर
प्रेम गीत गाएं
सहज सरल मन से
सब को गले लगाए
उंच नीच भेद भाव के
अंतर को मिटाएं
नव वर्ष के आगमन पर
प्रेम गीत गाएं
शिक्षा का उजियारा हम
घर घर पहुंचाएं
पर्यावरण की चिंता करे
पेड़ फिर लगाए
नव वर्ष के आगमन पर
प्रेम गीत गाएं
स्वच्छता अभियान को
समझें समझाएं
योग प्राणायाम कर स्वस्थ
हम हो जाएं
नव वर्ष के आगमन पर
प्रेम गीत गाएं
देश प्रेम का जज्बा सभी
जन मन में लाएं
माँ भारती के चरणों में
शीश सब झुकाएं
नव वर्ष के आगमन पर
प्रेम गीत गाएं
नव वर्ष पर कविता – 4
नव वर्ष
हर्ष नव
जीवन उत्कर्ष नव ।
नव उमंग,
नव तरंग,
जीवन का नव प्रसंग ।
नवल चाह,
नवल राह,
जीवन का नव प्रवाह ।
गीत नवल,
प्रीति नवल,
जीवन की रीति नवल,
जीवन की नीति नवल,
जीवन की जीत नवल !
नव वर्ष पर कविता – 5
नए वर्ष में नई पहल हो
कठिन ज़िंदगी और सरल हो
अनसुलझी जो रही पहेली
अब शायद उसका भी हल हो
जो चलता है वक्त देखकर
आगे जाकर वही सफल हो
नए वर्ष का उगता सूरज
सबके लिए सुनहरा पल हो
समय हमारा साथ सदा दे
कुछ ऐसी आगे हलचल हो
सुख के चौक पुरें हर द्वारे
सुखमय आँगन का हर पल हो
सभी के लिए ये नया साल मंगलमय हो
नये वर्ष में नयी उमंगें लेकर आये साल नया
आपस में मिल जुलकर सबमें प्रेम बढ़ाये साल नया
आपको नये साल 2021 की हार्दिक शुभकामनायें
Happy New Year 2021 Shayari in Hindi – हमें यकीन है नया साल बहुत सारी खुशियाँ लाएगा, हमारी शुभकामनाएँ कबूल कीजिए नए साल की, वरना ये मौका फिर अगले साल ही आएगा|
Naye Saal Ke Liye Happy New Year Shayari 2021 in Hindi, 2021 Nav Varsh Hindi Shayari, Naya Saal Par New Year SMS Shayari 2021, Shayari and Quotes for Happy New Year, 1 Jan 2021 Hindi Shayari, 31 December Ke Liye New Year Hindi Shayari, Advance me Happy New Year ki Shayari Hindi me, Happy New Year Whatsapp 2021 Shayari in Hindi, Download New Year Facebook Shayari in Hindi, Happy New Year Download 2021 Shayari, Hindi Nyu Year SMS Shayari, Happy 2021 New Year Wishes Shayari with Hindi, New Year Shubhkamna Shayari on Hindi 2021, Happy New Year Mubarak Shayari in Hindi.
Happy New Year Shayari in Hindi for Whatsapp
नए साल के पहले दिन
की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं
हैप्पी न्यू ईयर 2021 फॉर यू
Happy New Year 2021 Shayari Wishes in Hindi
नए साल में नयी बहार
नयी बात और नए विचार
जीवन बने नया त्यौहार
मिलें खुशियां आपको इस बार
हैप्पी न्यू ईयर 2021
Happy New Year Shayari 2021 in Hindi
कभी हंसाती है, कभी रुलाती है
ये जिंदगी भी ना जाने कितने रंग दिखाती है
हँसते हैं तो कभी आँखों में नमी आ जाती है
न जाने ये कैसी यादें हैं जो दिल में बस जाती हैं
दुआ करते हैं इस नए साल के अवसर पर
मेरे दोस्तों के लबों पे सदा मुस्कान रहे
क्यूंकि उनकी हर मुस्कराहट हमें ख़ुशी दे जाती है
Happy New Year 2021 SMS in Hindi
आखों में No Tear
दिल में No Fear
Forget Everything and Enjoy Dear
मेरे दोस्त
आपको दिल से हैप्पी न्यू ईयर
Happy New Year Shayari Hindi Love
नए साल की सुबह के साथ
आपकी जिंदगी भी उजालों से भर जाये
नया साल आपको और आपके परिवार को बहुत बहुत मुबारक हो
New Year SMS for Girlfriend
पहली मुलाकात में कुछ ऐसा हुआ अहसास
उनके मुहब्बत के दो लफ्ज थे बहुत ख़ास
आखिरी मुलाकात में कुछ तो कहना ही था उनसे
हम सोचते ही रह गए और गुजर गया साल
हैप्पी न्यू ईयर 2018
आपकी राहों में फूलों को बिखराकर लाया है नववर्ष
महकी हुई बहारों की खुशबू लाया है नववर्ष
नववर्ष की शुभकामनायें
नया साल नयी खुशियाँ लायेगा
नयी उम्मीदों को जगायेगा
परायापन को करके दूर
सबके दिलों में अपनेपन को लायेगा
शेर कभी छुपकर शिकार नहीं करते
बुजदिल कभी खुलकर वार नहीं करते
जानी हम वो हैं
जो हैप्पी न्यू ईयर कहने के लिए
1 जनवरी का इन्तजार नहीं करते
हैप्पी न्यू ईयर शायरी
इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना
दिल में यादों में चिराग जलाये रखना
बहुत प्यारा रहा 2017 का सफर
2018 में भी ऐसा ही साथ बनाये रखना
नये साल की शायरी
बीत गया जो साल भूल जायें
इस नये साल को गले लगायें
करते हैं हम दुआ रब से सर झुका के
इस साल आपके पूरे हो जायें
नये साल की हार्दिक शुभकामनायें
नया साल आये बनके उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर मेहरबान रहे ऊपरवाला
यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला
हैप्पी न्यू ईयर 2018
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें
ये साल हमारी किस्मत को कुछ नए ढंग से आंकेगा
ये साल हमारी हिम्मत में कुछ नए सितारे टाँकेगा
इस साल अगर हम अंदर से दुःख की बदली को हटा सके
तो मुमकिन है इसी साल हम सबमें सूरज झांकेगा
“नववर्ष की शुभकामनायें”
हर साल कुछ देके जाता है
हर नया साल कुछ लेके आता है
चलो इस साल कुछ अच्छा कर दिखाये
हैप्पी न्यू ईयर
ये साल अगर इतनी मोहलत दिलवा जाए तो अच्छा है
ये साल अगर हमको हमसे मिलवा जाए तो अच्छा है
चाहे दिल की बंजर धरती सागर भर आंसू पी जाए
ये साल मगर कुछ फूल नए खिलवा जाए तो अच्छा है
“नया साल मुबारक हो”
दस्तक दी किसी ने कहा सपने लाया हूँ
खुश रहो आप हमेशा इतनी दुआ लाया हूँ
आपको “हैप्पी न्यू ईयर” विश करने आया हूँ
नववर्ष की पावन वेला में, यही है शुभ सन्देश
हर दिन आये आपके जीवन में, लेकर खुशियाँ विशेष
“नववर्ष की हार्दिक बधाई”
इस रिश्ते को यूँ ही बनाये रखना
दिल में यादों के चिराग जलाये रखना
बहुत प्यारा सफर रहा 2017 का
बस ऐसा ही साथ 2018 में भी बनाये रखना
नववर्ष की शुभकामनाएं
Happy New Year Hindi Shayari for 2021
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्यौहार
इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम
न्यू इयर 2021 को हम सब करें वेलकम
हैप्पी न्यू इयर
Happy New Year Shayari Hindi 2021
नए साल की पावन बेला में एक नई सोच की ओर कदम बढ़ाएँ
हौसलों से अपने सपनों की ऊंचाइयों को छू कर दिखाएँ
जो आज तक सिमट कर रह गये थे ख्यालों में
उन सपनों को नव वर्ष 2021 में सच कर दिखाएँ
Hindi Shayari for Happy New Year Shayari 2021
हर साल आता है
हर साल जाता है
इस साल आपको
वो सब मिले
जो आपका
दिल चाहता है
नव वर्ष 2021 की मँगलकामनाएँ
Happy New Year 2021 Shayari in Hindi
सोचा किसी अपने से बात करे
अपने किसी को याद करे
किया जो फैसला नए साल की शुभकामनायें देने का
दिल ने कहा क्यों न शुरुआत आपसे करें
Happy New Year Shayari 2021
दिसम्बर तो ऐसे साथ छोड़ रहा है
जैसे कल से तेरी याद कभी आयेगी ही नही
Happy New Year Shayari Wishes in Hindi
नया साल आये बनके उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला
Happy New Year Wishes Shayari 2021 in Hindi
आप जहाँ जायें वहां से करें सभी के आंसू उड़ान
सब लोग आपको ही माने अपना प्यार
आपकी हर राह हो हमेशा साफ़
और खुदा दे आपको एक नया झकास नया साल
Happy New Year Wishes 2021
भूल जाओ बीते हुए कल को
दिल में बसालो आने वाले कल को
मुस्कुराओ चाहे जो भी हो पल
खुशियां लेकर आयेगा आने वाला कल
Happy New Year Shayari Hindi
आपकी आँखों में सजे हैं जो भी सपने
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए
आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं
नव वर्ष की शुभकामनाएं
Happy New Year Shayari Wishes
स्वागत है नव वर्ष तुम्हारा
अभिनंदन नववर्ष तुम्हारा
देकर नवल प्रभात विश्व को
हरो त्रस्त जगत का अंधियारा
हर मन को दो तुम नई आशा
बोलें लोग प्रेम की भाषा
समझें जीवन की सच्चाई
पाटें सब कटुता की खाई
जन-जन में सद्भाव जगे
और घर-घर में फैले उजियारा
“नववर्ष मंगलमय हो”
Happy New Year in Hindi 2021
हम आपके दिल में रहते हैं
सारे दर्द आपके सहते हैं
कोई हम से पहले विश न कर दे आपको
इस लिए सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर कहते हैं
हैप्पी न्यू ईयर 2021
Happy New Year 2021 in Hindi
मुबारक हो तुम्हें नववर्ष का महिना
चमको तुम जैसे फागुन का महिना
पतझड़ न आये आपकी जिन्दगी में
यही है दोस्त अपनी तम्मना
Happy New Year Wishes Messages Hindi
इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल
दौलत की ना हो कमी आप हो जाएँ मालामाल
हँसते मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल
तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल
Happy New Year Hindi Wishes 2021
दस्तक दी, किसी ने कहा सपने लाया हूँ
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूँ
नाम है मेरा एसएमएस
आपको हैप्पी न्यू इयर विश करने आया हूँ
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें
Naye Saal Ki ShubhKamnaye 2021
नए रंग हों नयी उमंगें, आँखों में उल्लास नया
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग
नयी बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया
नएवर्ष की हार्दिक बधाई
2018 Nav Varsh Ki Hardik Shubhkamnaye
सदा दूर रहो ग़म की परछाइयों से
सामना न हो कभी तन्हाईओं से
हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका
यही दुआ है दिल की गहराइयों से
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें
Naya Saal Ki Shayari 2021
फूल खिल कर चमन में खुशबू फैलाता है
प्यार किसी के दिल में मोहब्बत बरसाता है
दिसम्बर नए साल की याद दिलाता है
नया साल का सफर दोस्तों के साथ शुरू होता है
Naya Saal 2021 Mubarak Ho
भुलाकर सारे दुःख भरे पल
दिल में बसा लो आने वाला कल
मुस्कुराओ खुल कर चाहे जो भी हो पल
क्योंकि आ रहा है नया साल लेकर खुशियों के पल
नववर्ष की बहुत बहुत शुभकामनायें
Naye Saal Ki Wishes
किसी को अपनी खूबियों का एहसास नहीं होता
आप जैसे दोस्त का मिलना इत्तेफ़ाक़ नहीं होता
कुछ अच्छाइयाँ हम में भी होंगी जरूर
वरना यूँ ही आपसे हमारा दोस्ताना ना होता
नया साल 2021 की हार्दिक शुभकामनायें
Naya Saal Ki Advance Badhai
2018 भी पुराना हो चला
हर पल गुजरा वक़्त, बेगाना हो चला
मंजिल है अभी दूर हमसे, हम अभी राहों में है
यादों का साथ हमारी सांसो में है
नया साल का इंतजार सारी महफ़िल को है
नये साल 2021 की हार्दिक शुभकामनायें
2021 New Year Ki Shubhkamnaye
काश ये आनेवाला साल दो हिस्सों में बंट जाये
मैं फिर से 20 का
और तू 18 की हो जाये
New Year 2021 Mubarak Ho
नया सवेरा नयी किरण के साथ
नया दिन एक प्यारी सी मुस्कान के साथ
आपको नया साल मुबारक हो ढेर सारी दुआओं के साथ
हैप्पी न्यू ईयर
नए साल की शुभकानाएं 2021
जान है जनवरी, प्यार है फ़रवरी
मस्त हैं मार्च,आशा है अप्रैल
मिलन है मई,जुदाई है जून
जख्म है जुलाई,आशिकी है अगस्त
सितम है सितम्बर, ओके है अक्टूबर
नगमे हैं नवम्बर, दीदार है दिसम्बर
मेरी जान है हैप्पी न्यू इयर
नया साल की शायरी और मुबारकबाद
इस साल भी बनी रहे दोस्ती हमारी
आपस में प्यार की बढती रहे खुमारी
एक दूजे के सुख-दुःख में रहें साथ
कभी ना छुटे ए दोस्त तेरा और मेरा साथ
नव वर्ष की शुभकामनायें
इस नये वर्ष में जो तुम
चाहो वो हो जाये
हर दिन हो खूबसूरत
हर रात रोशन हो जाये
नए साल की हार्दिक शुभकानाएं 2021
बीते साल को विदा इस कदर करते हैं
जो नहीं किया वो भी कर गुज़रते हैं
नए साल के आने की खुशियां तो सब मनाते हैं
हम इस बार बीते साल की यादों का जश्न मनाते हैं
नए साल की शायरी और बधाई
फूल खिलेंगे गुलशन में, तब खूबसूरती नज़र आएगी
बीते साल की खट्टी मीठी यादें ही बस संग रह जाएँगी
आओ जश्न मनाते हैं, नए साल का साथ मिलकर
नए साल की पहली सुबह, खुशियां जो अनगिनत लाएगी
नए साल आपको मुबारक हो
जब टूटने लगे हौसला तो बस ये याद रखना
बिना मेहनत के हासिल तख्तो ताज नहीं होते
ढूंढ़ लेना अंधेरों में भी मंजिल अपनी
जुगनू कभी रौशनी के मोहताज़ नहीं होते
“आपको नया साल मुबारक हो”
नया साल 2021 आपको मुबारक हो
आने वाला वर्ष 2021 आपके जीवन में खुशियां,
स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि लेकर आए
सभी पर ईश्वर की कृपा एवं स्नेह सदैव बना रहे
इस कामना के साथ नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
.-★-._.-☆-._.-☆-.
‘★._ HAPPY _.★’
‘¤-.★.-¤ ‘
.-☆-._.-★-._.-★-.
‘☆._ NEW _.☆’
‘¤-.☆.-+”
.-★-._.-☆-._.-☆-.
‘★._ YEAR _.★’
‘¤-.★.-+’
☆HAPPY☆
★ \| / ★
。 NEW-YEAR 。
★。/|\。★
2021
नए साल पर अपने सभी दोस्तों को टॉप क्लास शायरियां भेजें इससे आपका आनंद और उत्साह दोनों बढ़ जायेगा| आपके लिए नए साल की सबसे अच्छी शायरी (Hindi Happy New Year Shayari) हमने यहाँ इकट्ठी की हैं तो अब बिना देर किये यहाँ से फ्री में शायरियां कॉपी करें और व्हाट्सप्प व फेसबुक पर सभी दोस्तों को शेयर कर दीजिये| अगर एडवांस में ही दोस्तों को शायरी भेजना चाहते हैं तो Advance Happy New Year 2021 Shayari Images भी आपको यहीं पर मिल जायेंगी| इस आर्टिकल में प्रेमी जोड़ों के लिए, माता पिता के लिए, पति पत्नी के लिए, दोस्तों के लिए, पुत्र या पुत्री के लिए, गुरु और शिष्य के लिए हर तरह की नयी साल की शायरी लिखी हुई हैं|
Wishing You A Fabulous 2021 With Full of Great Achievements and Experiences. A Meaningful Chapter Waiting to be Written. It’s Time to Unfold Some Beautiful 2021 Happy New Year Shayari in Hindi and Start a New Chapter in Your Life Because its New Year. From the Depth of My Heart, I Wish You a Happy and Joyous New Year. This New Year Brings Lots of Fun, Enjoyment, Excitement, Healthiness in Your Life. God Fulfill All Your Expectations and Make You Healthier and Wealthier Forever… HAPPY New YEAR 2021!!
With 2020 merry christmas shayari in hindi we wish that may all your wishes come true. May all your worries come to an end. May you are surrounded with your family on Christmas. A little smile, A word of cheer, A bit of love, from someone near. Best wishes for christmas 2020 with best Hindi christmas shayari, sms, messages, and greetings.
25 दिसंबर अर्थात क्रिसमस डे के लिए क्रिसमस शायरी और क्रिसमस संदेश आप यहाँ से कॉपी कीजिये और अपने सभी चाहने वालों को इस क्रिसमस पर ढेरों बधाई भेजिये| प्रभू यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाने वाला मैरी क्रिसमस का यह त्यौहार पूरे संसार में धूमधाम से मनाया जाता है| अपने चाहने वाले लोगों को क्रिसमस पर शुभकामनायें संदेश भेजना ना भूलें|
क्रिसमस अकेला ऐसा त्यौहार है जिसपर पूरे संसार में अवकाश रहता है| हर देश में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है| बच्चों के लिए यह त्यौहार बहुत ही ख़ास होता है क्यूंकि सभी बच्चे सांता से मिलने को बेताब रहते हैं और सांता उनके लिए कई अच्छे उपहार लेकर आते हैं| चलिए हम लोग भी क्रिसमस के शुभअवसर पर एक दूसरे को संदेश भेजें –
Happy Christmas 2020 Shayari
दोस्तों क्रिसमस का ये प्यारा त्यौहार
आपके जीवन में लाये खुशियां हजार
देखो सांता क्लॉस आये हैं आपके द्वार
हमारी ओर से शुभकामनायें करें स्वीकार
हैप्पी क्रिसमस 2020
Marry Christmas Quotes in Hindi
देखो चाँद ने अपनी चांदनी कितनी प्यारी बिखेरी है
और सब तारों ने मिलकर आसमां को सजाया है
इस दुनिया में लेकर तोहफा अमन और प्यार का
देखो स्वर्ग से एक फरिश्ता आया है
क्रिसमस की शुभकामनायें
Christmas Status in Hindi
आपके जीवन में क्रिसमस आये बनके उजाला
और खुल जाए आपकी जिंदगी की किस्मत का ताला
आप पर हमेशा रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
Christmas SMS in Hindi for Friends
आया है क्रिसमस का त्यौहार
चलो मनायें जमकर इसबार
देते हैं आपको ढेर सारी बधाई
खत्म करो आज सारी लड़ाई
Happy Christmas Wishes in Hindi
लो आ गया जिसका था इंतजार
सब मिल के बोलो मेरे यार
दिसंबर में लाया क्रिस्मस बहार
मुबारक हो तुम को क्रिस्मस मेरे यार
Marry Christmas Quotes 2020
देवदूत बनके कोई आयेगा
सारी खुशियां तुम्हारी पूरी कर जायेगा
क्रिसमस के इस शुभ अवसर पर
तोहफे खुशियों के दे जायेगा
हैप्पी मैरी क्रिसमस
Happy Christmas Shayari in Hindi
खुदा से क्या मांगू तेरे वास्ते
सदा खुशियों से भरे हों तेरे जीवन के रास्ते
हंसी तेरे चेहरे पर रहे इस तरह
खुशबू फूल का साथ निभाती हैं जिस तरह
Happy Christmas 2020 To You…
Christmas sms in Hindi
आपकी आँखों में सजे हों जो भी सपने
और दिल में छुपी हों जो भी अभिलाषाएं
ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाये
आपके लिए हैं हमारी यही शुभकामनायें
Merry Christmas for You and Your Family
Christmas Wishes in Hindi
लो आ गयी मस्ती की बहार
मांगो क्या चाहिए उपहार
सांता क्लॉस उनको ही देंगे
जिनका होगा सदव्यवहार
Happy Christmas to You 2020
याद नहीं करोगे तो भुला भी ना सकोगे
मेरा ख्याल जेहन से मिटा भी ना सकोगे
एक बार जो तुम मेरे गम से मिलोगे
तो सारी उम्र मुस्कुरा ना सकोगे
आपको क्रिसमस की शुभकामनायें…
आया सांता आया लेके खुशियां हजार
बच्चों के लिए गिफ्ट
और ढेर सारा प्यार
हो जाये खुशियों की आप सब पर बौछार
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार
क्रिसमस की हार्दिक बधाई।।
ना कार्ड भेज रहा हूँ
ना फूल भेज रहा हूँ
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको
क्रिसमस की शुभकामनायें भेज रहा हूँ
आप सभी को क्रिसमस मुबारक हो
क्रिसमस की उमंग और उत्साह
आपको हमेशा खुशियों से सरोबार रखे
Merry Christmas 2020
इस क्रिसमस
आपका जीवन भी क्रिसमस ट्री की तरह हरा भरा
और
आपका भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे
Happy Christmas 2020 in Hindi
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाये खुशियां हजार
इस उम्मीद के साथ आओ भूल के सारे गम
क्रिसमस को हम सब करें वेलकम
Enjoy Happy Christmas 2020…
क्रिसमस प्यार है,
क्रिसमस ख़ुशी है,
क्रिसमस उत्साह है,
क्रिसमस नया उमंग है,
सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनायें
जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स गाते सैंटा आयें
और आपके जीवन में खुशियों को भर जायें
हैप्पी क्रिसमस
प्रभु इशु का पवित्र पर्व
क्रिसमस की आप सभी को बधाई
परमेश्वर के पवित्र मार्ग का अनुशरण करें
वो सदैव साथ है अपने बन्दों के सर पर उसका हमेशा हाथ है
2020 Happy Christmas to You
रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाये
क्रिसमस पार्टी में चार चाँद लग जाये
सांता क्लॉज़ से हर दिन मिलवाये
और हर दिन आप नए-नए तोहफे पायें
क्रिसमस 2020 आये बनके उजाला
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला ,
यही दुआ करता है आपका यह चाहने वाला ।।
दोस्तों के साथ हर लम्हे में क्रिसमस है
दोस्ती की ये दुनिया दीवानी है
दोस्तों के बिना जिंदगी बेकार है
दोस्तों से ही तो जिंदगी में बहार है
Merry Christmas 2020…
सांता से माँगी हैं खुशियाँ तुम्हारे वास्ते
सदा खुशियों से भरे रहें जीवन के रास्ते
हँसी तुम्हारे चेहरे पे रहे इस तरह
खुशबू फूल का साथ निभाती है जिस तरह…
दिल से मनायें क्रिसमस आप
मिले आपको सबका साथ
दिल में हो जो ख्वाहिशें आपके
पूरी हो जायें आज हाथों हाथ
क्रिसमस की रात हो
सब अपनों का साथ हो
हाथों में हाथ हो
और सब पर खुशियों की बरसात हो…
ना रहे कोई ख्वाहिश अधूरी
ना रहे कोई सपना अधूरा
क्रिसमस दे आपको इतनी खुशियां
कि आपके दिल का हर ख्वाब हो पूरा
जीसस का हाथ हो
जीसस का साथ हो
जीसस का निवास हो
आपके जीवन में
प्रकाश ही प्रकाश हो
आ गया क्रिसमस का त्यौहार
मिलकर करो खुशियों का इज़हार
नाचो गाओ जश्न मनाओ
प्रभु यीशु के तुम गुण गाओ
अमन चैन से तुम यह त्यौहार मनाओ
आया है दिन क्रिसमस का
चारो और है खुशी और उल्हास
भेज रहे हैं शुभकामना आपको
सब से ज्यादा हो आप कुछ खास…
हैप्पी क्रिसमस हैप्पी लाइफ
ज़िन्दगी हो आपकी सबसे ब्राइट
सबसे पहले विश किया है आपको
मेरा मैसेज आया है फर्स्ट फ्लाइट
बड़ा दिन है बात बड़ी
क्रिसमस से बंधी है खुशियों की लड़ी
आप सभी को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनायें और हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ये क्रिसमस आपके जीवन में खुशियां लेकर आये और आपके घर सुख समृद्धि का वास हो|
क्रिसमस के दिन लोग भगवान् यीशु को याद करते हैं और उनकी शिक्षाओं का पालन करने का प्रण करते हैं| क्रिसमस 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है और यह वर्ष का अंतिम पर्व होता है|
आप सभी को हिंदीसोच की ओर से क्रिसमस की बहुत बहुत बधाइयाँ… धन्यवाद!!
रामू गाँव का सबसे गरीब किसान था। अपने पिता की चौथी संतान था, ना तो सही से पालन पोषण हुआ और ना ही अच्छी शिक्षा प्राप्त हुई। हाँ लेकिन एक काम रामू को सबसे अच्छा आता था, वो था – समोसा बनाना। रामू कान से बहरा था लेकिन समोसा इतना शानदार बनाता कि खाने वाले उँगलियाँ चांटते रह जाएँ।
रामू ने एक समोसे की दुकान खोली, अब क्यूंकि रामू समोसा स्वादिष्ट बनाता ही था सो उसकी दुकान खूब चल निकली। रामू दिन रात तरक्की करने लगा। अब रामू ने एक नौकर भी रख लिया। रामू रोज आलू का आर्डर बढ़ा देता क्यूंकि दुकान पर समोसे की सेल बढ़ती जा रही थी।
एक दिन ऐसा भी आया जब रामू मंडी में सबसे ज्यादा आलू खरीदने वाला व्यक्ति बन गया। रामू ना तो कभी रेडियों पे ख़बरें सुनता था क्यूंकि बहरा था, टीवी तो उसके पास था ही नहीं और बेचारा पढ़ा लिखा भी नहीं था तो कभी अख़बार में भी ख़बरें नहीं पढ़ पाता था।
रामू की दुकान अच्छी चल रही थी तो उसने अपने बेटे को भी समोसे के बिजनिस में लगा दिया जो हॉस्टल में रहकर पढाई कर रहा था।
एक दिन बेटे ने रामू से कहा – पिताजी आज कल टीवी और अख़बार सभी जगह खबर फ़ैल रही है कि आर्थिक मंदी आने वाली है तो क्यों ना आलू की डिमांड कम कर दी जाये जो पैसे हैं उन्हें बचाइए। रामू को लगा बेटा तो पढ़ा लिखा है सब जानता है और उसने आलू की डिमांड कम कर दी।
अब धीरे धीरे समोसे भी कम बिकने लगे क्यूंकि आलू कम ही आते थे। रामू ने आर्थिक मंदी के डर से आलू की डिमांड और कम कर दी। धीरे धीरे रामू की दुकान बंद होने के कगार पर आ गयी। अब रामू अपने बेटे से बोला – बेटा तूने सही कहा था सचमुच आर्थिक मंदी से हमारा धंधा ही बंद हो गया।
दोस्तों हम भी तो कुछ कुछ रामू के जैसे ही हैं – जब तक हम अपने लक्ष्य पर फोकस करके आगे बढ़ते रहते हैं जब तक हम सफल होते जाते हैं लेकिन जैसे ही हम समस्या के बारे में सुनते हैं या कोई समस्या सामने आती है तो हमारा फोकस अपने लक्ष्य पर कम बल्कि अपनी समस्या पर ज्यादा हो जाता है।
अगर आप परेशानियां देखेंगे तो हर जगह परेशानियां ही नजर आएँगी, समस्या तो हर काम में आती है, अगर समस्या के बारे में ही सोचते रहेंगे तो परेशानियां आप पर हावी हो जाएँगी और आप अपने लक्ष्य से भटक जायेंगे।
अर्जुन की तरह केवल एक लक्ष्य पर नजर रखिये, और भ्रमित करने वाले लोगों से बचिये। अपनी दिशा में आगे बढ़ते जाइये आप जरूर कामयाब होंगे।
खुशियों का राज: मित्रों यूँ देखा जाये तो सुख और दुःख दोनों ही जीवन के प्रमुख पहलू हैं, चाहें कोई गरीब हो या अमीर, राजा हो या रंक, कमजोर या सबल, सबके जीवन सुख के साथ दुःख भी आते ही हैं। लेकिन अच्छी सोच और अच्छे व्यवहार वाला व्यक्ति अपने दुःख को भी सुख में बदल लेता है। आज हम इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे कि कैसे हम हमेशा खुश रहें? और कैसे रखें खुद को दुखों से कोसों दूर?
संतुष्ट रहें- जो कुछ भगवान ने आपको दिया है या जो कुछ आपने हासिल किया है उसी में संतुष्ट रहना सीखें। अक्सर देखा जाये तो असंतुष्टि दुःख की प्रमुख वजह होती है। जब हमारा मित्र कक्षा में हमसे ज्यादा मार्क्स लाता है तो दुःख होता है, जब हमारे पड़ोसी नया बंगला बनवाते हैं तो दुःख होता है, जब कोई साथी नई कार खरीदता है तो दुःख होता है, बड़ा Business खोलता है तो दुःख होता है।
मित्रों साफ शब्दों में कहें तो हम अपने दुःख से उतने दुःखी नहीं हैं जितना की दूसरे के सुख से, मानो ना मानो यही सच्चाई है। तो खुद को संतुष्ट रखिये, संतुष्ट का मतलब ये नहीं कि आप दूसरों से आगे बढ़ने का प्रयास ही खत्म कर दें। प्रयास करते रहें लेकिन ईर्ष्या या जलन की भावना खुद के अंदर ना आने दें।
खोजिए अपने जैसे मित्र- मेरी एक पर्सनल सलाह है कि आप हमेशा अपने जैसे ही लोगों को अपने मित्र बनायें। अगर आपका मित्र मोटा होगा तो आप हमेशा खुद को पतला महसूस करेंगे, आपका मित्र अमीर होगा तो आप हमेशा खुद को गरीब महसूस करेंगे, आपका मित्र लम्बा होगा तो आप हमेशा खुद को छोटा महसूस करेंगे। ये सब चीजें आपको दुःख देंगी आपको लगेगा कि मेरे मित्र के पास ही सब कुछ है मेरे पास तो कुछ है ही नहीं, तो कोशिश करें अपने जैसे लोगों को ही मित्र बनायें, यकीन माने आप पहले से दोगुना खुश रहेंगे।
फालतू बातों को नजरअंदाज करें- एक बार सुकारत के पास आदमी आया और बोला कि कुछ लोग आपके बारे में बहुत कुछ बुरा भला कह रहे थे मैं आपको बताना चाहता हूँ।
सुकरात बोले – क्या को चीज़ मेरे काम की है?
आदमी- नहीं,
सुकरात- क्या वो बात मेरे लिए जरुरी है?
आदमी- नहीं ,
सुकरात – क्या वो बात मुझे ख़ुशी देगी?
आदमी -नहीं,
सुकरात -तो फिर वो बात मुझे ना ही बताओ तो बेहतर है।
तो मित्रों जो बातें आपको दुःख दे रही हो उनको नजरअंदाज करिये। कई बार हम फालतू की चीज़ों को लेकर दुखी रहते हैं जिनसे कोई फायदा भी नहीं है, केवल उन्हीं बातों को सुनिए जो आपको ख़ुशी दें।
तुलना ना करें- आपका कोई मित्र बहुत अमीर है या करियर के क्षेत्र में आपसे आगे है तो कोशिश करें कि आप उनसे अपनी तुलना ना करें क्यूंकि ये चीज़ हमेशा आपको दुःख देने वाली है।
तुलना ना करें और दूसरों की सफलता को एक प्रेरणा की तरह लें कि जितनी मेहनत करके दूसरा इंसान सफल हुआ है हम उससे ज्यादा मेहनत करेंगे और सफल होंगे ऐसी भावना होनी चाहिए। फिर देखिए आपके दुःख छूमंतर हो जायेंगे और आपके चारों ओर होंगी खुशियाँ और बस खुशियाँ।
जियें आखिरी दिन की तरह- जब हम छोटे थे और जब स्कूल का आखिरी दिन होता था, एग्जाम खत्म होने बाद, कितने खुश होते थे हम उस दिन। लगता था जैसे आजादी मिल गयी है, अब खूब मस्ती करेंगे, सुख देने वाले दिन होते थे वो, एक अलग अहसास और अलग उमंग होती थी दिल में।
कितना अच्छा हो कि वो सुख हम रोज प्राप्त कर सकें? तो सोचिये कि आज आपका आखिरी दिन हैं, जी लीजिये अपनी जिंदगी, समेट लीजिये सारी खुशियाँ आज दुःख की कोई गुंजाइश नहीं है।
मित्रों आज आप भी मन में गाँठ बाँध लीजिये और हमेशा खुश रहने की कोशिश करिये। इस लेख को पढ़कर अपने विचार हमें कमेंट में जरूर लिखिए, बहुत अच्छा लगता है जब लोग अपनी बातें हमसे शेयर करते हैं। एक request और है कि अगर आपको पढ़कर अच्छा लगे तो अपने अपने Facebook profile पे जरूर शेयर करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग article पढ़ सकें। धन्यवाद !!!!
पानी पीने के 8 बड़े फायदे : Drinking Water Benefits in Hindi
आप एक दिन में कितना पानी पीते हैं? मित्रों यूँ तो हम लोग जानते हैं कि पानी हम लोगों के लिए कितना जरुरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर के लिए कितना पानी पीना जरुरी है और यही नहीं ज्यादा पानी पीना आपकी उम्र और बुद्धि को भी बढ़ाता है। आइये जानें क्या हैं वो कारण जो ये साबित करते हैं कि ज्यादा पानी पीना क्यों जरुरी है-
1. शरीर में द्रव का संतुलन- हमारे शरीर के करीब 60% हिस्से में पानी ही भरा है। तो पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त बनी रहती है। जिससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है और साथ ही साथ पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है। पानी आपके शरीर को पोषण भी प्रदान करता है।
2. कैलोरी कंट्रोल- अगर वजन कम करना है तो पानी पीना सबसे बड़ी दवाई है। पानी पीने से आपको भूख कम लगेगी जिससे आपकी कैलोरी बहुत हद तक कंट्रोल रहेगी। और पेट भी आपका साफ़ रहेगा।
3. माँसपेशियों के लिए जरुरी है- आप दिन भर भाग दौड़ करते हैं या जिम जाते हैं तो आपके शरीर से काफी पसीना निकलता है जिससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है, दिन भर पसीने के रूप में आपके शरीर से पानी निकलता रहता है उस कमी को पूरा करने के लिए पानी का पीना बहुत जरूरी है।
4. चेहरे पे निखार आता है- अगर आपके चेहरे पर काफी फुंसी फोड़े आदि हों तो डॉक्टर खूब पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से चेहरे के रंग में निखार आता है और फुंसी वगैहरा खत्म हो जाती है। शरीर में कुछ toxins की वजह से चेहरे पे काले निशान आने लगते हैं, पानी ऐसे toxins को निकाल फेंकता है और आपके चेहरे को उजलापन देता है।
5. किडनी सही से काम करती है- हर दिन हमारी 2 किडनी करीब 120 to 150 quarts खून को साफ़ करती है। इसके साथ urine और body waste को भी फ़िल्टर करती है। किडनी को इस काम के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का मिलना बेहद जरुरी है। क्यूंकि अगर पानी नहीं होगा तो आपका waste किडनी में ही जम जायेगा जिससे किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।
6. शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है- जब कभी आप कोई काम करके थक जाते हों या कही दूर से चलकर आ रहे हों तो सबसे ज्यादा पानी पीना ही अच्छा लगता है क्यूंकि पानी शरीर को रिफ्रेश करता है और थकान दूर करता है। इस तरह पानी आपकी क्रियात्मकता(Creativity) को बढ़ा देता है।
7. आँखों के लिए लाभकारी- बदलते मौसम में कई बार आँखों और त्वचा पर रूखापन महसूस होता है। आँखों में dryness या रूखापन कई बार कम सोने से भी होने लगता है लेकिन अगर आप ज्यादा पानी पियें तो पानी आँखों और त्वचा को नमी प्रदान करेगा जिससे रूखापन नहीं आएगा।
8. दर्द निवारक- काफी लोगों को हड्डी के जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहता है। जब जोड़ों के बीच द्रव की मात्रा घट जाती है तो जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है ऐसे व्यक्तियों को तो पानी पीना अमृत के समान है। अगर आप भरपूर पानी पीते हैं तो जोड़ों में कभी दर्द नहीं हो सकता।
इसके साथ ही साथ अगर आप सुबह उठकर बिना कुछ खाए खूब पानी पियें ऐसा करना ना सिर्फ आपके पेट को साफ़ रखेगा बल्कि आपकी उम्र को भी बढ़ाएगा और रोजाना ऐसा करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। एक स्वस्थ इंसान को दिन में 12 से 15 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
मित्रों इस लेख के माध्यम से ये बताने की कोशिश की गयी है कि पानी पीना हमारे लिए कितना ज्यादा जरुरी है। और हाँ, एक सलाह और कृपया पानी बर्बाद ना करें, कहीं अगर खुला नल देखें तो उसे बंद कर दें क्यूंकि आपका थोड़ा सा प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है क्यूंकि जल ही जीवन है 🙂