बुध का वृषभ से मिथुन राशि में परिवर्तन – जानिए स्वराशि मिथुन में बुध में किसके काम होंगे शुभ

http://bit.ly/2Jqt03p

मिथुन राशि में बुध का परिवर्तन – Mercury transit 2018

मिथुन राशि में बुध का परिवर्तन 10 जून को हो रहा है। बुध राशि परिवर्तन कर स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं। वाणी के कारक बुध का परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के नज़रिये से काफी अहम माना जाता है। लग्न के अनुसार बुध जिस लग्न से जिस भाव में गोचररत होते हैं उस के अनुसार सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम देने वाले होते हैं। ऐसे में जानिए किन राशियों पर बुध अपनी कृपा बरसाएंगें।

मेष राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

मेष राशि से बुध का परिवर्तन पराक्रम भाव में हो रहा है जो कि आपके कार्य में कुछ दिनों तक फिजूल की भागदौड़ को कम करेगा। परिवर्तन के कुछ समय बाद ही सूर्य के साथ आने से बुधादित्य युति बनेगी जिससे आपके पराक्रम को निखारने का भी योग बन रहा है। आपको नाम व पहचान भी बुध दे सकते हैं। शत्रु और रोग से सतर्क रहें।

वृषभ राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

वृषभ राशि से बुध का परिवर्तन द्वितीय भाव में हो रहा है जो कि अचानक धन का योग भी बनाता है। अष्टम दृष्टि रहने से स्वास्थ्य में चिंताए दे सकता है। कुछ समय के पश्चात धन भाव में बुधादित्य युति होने से बड़े लाभ के संकेत भी आपके लिये बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी। लंबे समय से चली आ रही दूरियां मिट सकती हैं।

मिथुन राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

मिथुन राशि में बुध का प्रवेश स्वराशि में प्रवेश है। मन और बुद्धि में नया ओज़ नई चमक दिखाई देगी। कार्य करने में मन लगा रहेगा। इस समय अपनी वाणी के प्रभाव से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में आपकी बात को ऊपर रखा जाएगा। दांपत्य जीवन में भी कुछ समय तक मधुरता बनी रहने के संकेत हैं। माता के प्रेम व सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

कर्क राशि से बुध का परिवर्तन 12वां है। पिछले कुछ समय से आपके अत्यधिक खर्चे हो रहे होंगे, धन हानि का जो योग बना हुआ था उसमें कमी आयेगी। नेत्र संबंधी रोगों से सावधान रहें। पराक्रम भाव के स्वामी होने के कारण कार्य में आलस्य बना रहेगा जो कि आपके कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

सिंह राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

सिंह राशि में बुध का परिवर्तन लाभ भाव में हो रहा है। आपके अचानक रूके हुए कार्य बनने लगेंगें। मेहनत व लाभ में चार चांद लगने का संयोग है। कार्यक्षेत्र में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। जिसको पूर्ण करने के बाद भविष्य में उच्च सफलताओं के संकेत हैं। स्वास्थ्य संबंधी ध्यान भी रखें।

कन्या राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

कन्या राशि से बुध का परिवर्तन दशम घर में हो रहा है जो कि आपका कर्म भाव है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से बड़े अधिकारियों का दबाव कुछ समय के लिये कम हो सकता है और आपको इससे लाभ मिलने की संभावनाएं भी हैं। शारीरिक सुख का योग भी बन रहा है।

तुला राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

तुला राशि से बुध का परिवर्तन भाग्य स्थान में हो रहा है। परिवर्तन के कुछ समय पश्चात ही भाग्य स्थान में बुधादित्य योग बनेगा जिसके पश्चात आपके लिये इस समय को सौभाग्यशाली माना जा सकता है। लंबे समय से जीवन में बंधन महसूस कर रहे हैं तो आपको उस बंधन से मुक्ति मिल सकती है। धन व्यय होने के संकेत है। कोई परिपूर्ण जानकारी के बाद ही धन खर्च करें अन्यथा भविष्य में इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

वृश्चिक राशि से बुध का परिवर्तन आठवें घर में हो रहा है। पारिवारिक कलह और शारीरिक कष्ट में आराम मिलने के संकेत हैं। लाभ घर का स्वामी अष्टम भाव में जाने से कुछ समय तक लाभ की आशा न करें। वाणी और विचार में संयम रखें और कार्य में भी धैर्य बनाये रखें। कुछ समय बाद आपका जीवन सामान्य बना रहेगा।

धनु राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

धनु राशि से बुध का परिवर्तन सप्तम घर में हो रहा है। दांपत्य जीवन मे चल रहे उथल पुथल किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक वातावरण शांतिमय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबें समय से उन्नति न होने से जो दबाव महसूस कर रहे थे वह दबाव भी हट जायेगा। रोगों से सचेत रहें।

मकर राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

मकर राशि से बुध का परिवर्तन छठे घर में हो रहा है जो कि आपका रोग भाव है। गुप्त शत्रुओं व रोगों से सचेत रहें। भाग्य का स्वामी छठे घर में जाने से कुछ समय तक भाग्य का सहयोग भी हो सकता है आपको न मिले जिससे आपको अपने कर्म पर ही ध्यान देने की आवश्यकता होगी। प्रेमी से भी अच्छा व्यवहार बनाये रखें अन्यथा उसके दूर जाने के आसार भी हैं।

कुंभ राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

कुंभ राशि से बुध का परिवर्तन पांचवें घर में होगा। प्रेम के लिये आशावान जातकों के लिये यह समय शुभ रहने के आसार हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का शुभ संकेत है। लाभ का योग भी बनेगा। यात्राओं में सावधानी बरतें।

मीन राशि पर बुध के परिवर्तन का प्रभाव 

मीन राशि से बुध का परिवर्तन चतुर्थ भाव में हो रहा है। मकान वाहन और पारिवारिक सुख का योग बन रहा है। लंबे समय से यदि परिवार से दूर हैं तो परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहने के आसार हैं। पेट संबंधी रोगों का ध्यान रखें।

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम बुध का वृषभ से मिथुन राशि में परिवर्तन – जानिए स्वराशि मिथुन में बुध में किसके काम होंगे शुभ

No comments:

Post a Comment

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...