शुक्र का तुला राशि में गोचर- जानिए इस महासंयोग का प्रभाव आपकी राशि पर

http://bit.ly/2PMEKNn

तुला राशि में शुक्र का परिवर्तन – Venus Transition 2018

भोर का तारा नाम से मशहूर शुक्र ज्योतिषशास्त्र में अहम स्थान रखते हैं। इन्हें लाभ का कारक माना जाता है। कला में पारंगत अधिकांश वही जातक मिलते हैं जिनकी कुंडली में शुक्र का अच्छे हों। शुक्र के गोचर में होने वाली प्रत्येक हलचल से अनेक ज्योतिषीय घोषणाओं में परिवर्तन आते हैं। इन्हें मीन राशि में उच्च तो कन्या राशि में नीच का माना जाता है। हाल ही में अपनी नीच राशि को त्याग कर शुक्र स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। तुला राशि में बृहस्पति पहले से गोचर कर रहे हैं जो कि 10 अक्तूबर तक यहीं रहेंगें। शुक्र ग्रह का साल 2018 में यह अंतिम राशि परिवर्तन होगा। वर्ष के बाकि समय में शुक्र तुला राशि में बने रहेंगें। 6 अक्तूबर 2018 को शुक्र उल्टी चाल चलने लगेंगें जिसके पश्चात वह 16 नवंबर को मार्गी होंगे।

शुक्र ग्रह 1 सितंबर 2018, शनिवार को रात्रि 11:46 बजे कन्या से तुला राशि में गोचर करेगा और 1 जनवरी 2019, मंगलवार रात्रि 8:58 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। चूंकि शुक्र स्वयं तुला राशि का स्वामी है इसलिए तुला राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी होगा। आईये जानते हैं सभी 12 राशियों पर शुक्र के गोचर का प्रभाव-

मेष राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

मेष राशि वालों के लिये शुक्र सप्तम भाव में बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति के साथ शुक्र सम भाव रखते हैं ऐसे में आपके लिये सप्तम भाव में शुक्र का गुरु के साथ युति करना सेहत के मामले में मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा कहा जा सकता है। इस समय आपका रोमांटिक जीवन बहुत ही शानदार रहने की उम्मीद कर सकते हैं। जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत हैं उन्हें भी खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर भी आप लाभ की स्थिति में रह सकते हैं।

उपायः शुक्रवार को सफेद चंदन दान करें।

वृष राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं। राशि स्वामी शुक्र का छठे घर में बृहस्पति के साथ होना आपके लिये, संतान प्राप्ति के योग बना रहा है। शिक्षाक्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये भी समय सकारात्मक रह सकता है। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं। तन मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं या रोजगार पाने के अभिलाषी हैं उनके लिये नई नौकरी पाने के अवसर मिल सकते हैं। ननिहाल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपायः किसी मंदिर की पुजारिन को इत्र भेंट करें।

मिथुन राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

मिथुन राशि वालों के लिये पंचम भाव में आ रहे हैं। प्रेम पाने की चाह रखने वाले जातकों के लिये अपने प्यार को प्रभावित करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उनकी नज़रों में आने का आपका उद्देश्य भी पूर्ण हो सकता है। जिसे आप चाहते हैं उनसे अपने दिल की बात कहने के लिये यह समय सही साबित हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन रोमांच से भरपूर रहने के आसार हैं। विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा व अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

उपायः ‘’ॐ शुं शुक्राय नमः’’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र सुख भाव में बृहस्पति के साथ गोचररत हैं। यह समय आपके लिये लाभप्राप्ति के योग बना रहा है। जो जातक फैशनेबल या फैबरिक कपड़ों का व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं उनके लिये परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद कर सकते हैं। अपने लिये नया घर अथवा गाड़ी संजोने का सपना भी इस समय पूरा कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस समय आप एक शाही जीवन का आनंद ले सकते हैं।

उपायः भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाएँ।

सिंह राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं जहां पर बृहस्पति पहले से विचरण कर रहे हैं। दोनों ग्रहों का यह योग आपके लिये छोटी यात्राओं के योग बना रहा है जिनका आप लुत्फ़ उठा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग भी इस समय आपके लिये बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र अथव संबंधी से मुलाकात हो सकती है जिनसे बहुत दिनों से आपकी मुलाकात नहीं हो पाई है। व्यावसायिक जीवन के लिये भी समय अनुकूल रह सकता है।

उपायः गाय की पूजा करें और उन्हें चारा खिलाएँ।

कन्या राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

आपकी राशि से धन भाव में शुक्र, बृहस्पति के साथ द्विग्रही योग बना रहे हैं। वित्तीय रूप से लाभ प्राप्ति की उम्मीद इस समय आप कर सकते हैं। क्रय-विक्रय यानि सौदेबाजी के लिये समय अच्छा कहा जा सकता है आपको फायदा मिल सकता है। संचार कौशल ही इस समय आपकी सफलता की कुंजी साबित हो सकता है। आपका रोमांटिक मूड आपके प्रेम जीवन में रोमांच पैदा कर सकता है। इस समय आप अपने साथी को खुश रख सकते हैं।

उपायः शुष्क चावल से भगवान शिव एवं माँ पार्वती की आराधना करें।

तुला राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो कि अपनी नीच राशि को त्याग कर आपकी राशि में दाखिल हुए हैं। बृहस्पति पहले से ही आपकी राशि में विराजमान हैं। ग्रहों का यह योग आपके लिये अनुकूल रहने की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आप अपेक्षित परिणाम मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। नये घर अथवा गाड़ी की खरीद को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। घरेलू जीवन भी सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं। साथी के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा का विचार बना सकते हैं।

उपायः ‘’ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’’ मंत्र का जाप करें:

वृश्चिक राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र बारहवें भाव में बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं। इस समय आप अपनी पसंद का कुछ खरीद सकते हैं। इसके लिये आप आर्थिक तौर पर भी सक्षम रह सकते हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा भी आप इस समय कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिये बेहतरीन कहा जा सकता है। आप जीवन का पूरा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

उपायः कन्याओं को खीर खिलाएं।

धनु राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

धनु राशि वालों के लिये शुक्र लाभ क्षेत्र के स्वामी हैं जो कि स्वराशिगत गोचर कर रहे हैं। लाभ स्थान में बृहस्पति के साथ होने से इस समय आप अपेक्षित परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। गत दिनों आपने जो कठिन परिश्रम किया है उसका लाभ भी आपको मिल सकता है। रोमांटिक जीवन भी इस समय शानदार रहने के आसार हैं। साथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने की संभावना है। यात्रा के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। खाने-पीने पर कुछ ज्यादा जोर रहने के आसार भी हैं।

उपायः माँ लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि पाने के लिए श्री सूक्त का जाप करें।

मकर राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन कर्मक्षेत्र में हुआ है जहां वे गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। व्यावसायिक रूप से यह समय आपके लिये शानदार कहा जा सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना भी हो सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये भी यह समय अनुकूल रहने के आसार हैं। हालांकि व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। जहां तक संभव हो सके अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखने का प्रयास करें। कुल मिलाकर देखा जाये तो यह आपके लिये शानदार दौर कहा जा सकता है।

उपायः माँ दुर्गा की आराधना करें।

कुंभ राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र भाग्य स्थान में बृहस्पति के साथ विचरण कर रहे हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के आसार हैं। कामकाजी जीवन में भी यह आपके लिये कार्योन्नति का समय है, विकास करने का समय है। इस समय आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी यह आपके लिये बेहतरीन समय रहने वाला है। परिवार में किसी विवाह समारोह का आयोजन हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिये मौज-मस्ती करने का समय है।

उपायः छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मीन राशि पर ये रहेगा प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र का प्रवेश अष्टम भाव में हुआ है। छोटे भाई बहनों की सेहत के प्रति आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। हालांकि यह परिस्थितियां बदलते भी देर नहीं लगेगी और सब कुछ ठीक होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव रह सकता है। प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों पर आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। विशेषकर डॉयबिटिक रोगी सावधानी बरतें।

उपायः शुक्रवार के दिन माँ दुर्गा को केसर युक्त खीर का भोग लगाएँ।

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम शुक्र का तुला राशि में गोचर- जानिए इस महासंयोग का प्रभाव आपकी राशि पर

No comments:

Post a Comment

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...