वार्षिक राशिफल 2019 – 12 राशियों की भविष्यवाणी 2019 में

http://bit.ly/2A4WcFW

राशिफल 2019 | Rashifal 2019

वार्षिक राशिफल 2019 जो वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इसके फलादेश के माध्यम से जानें वर्ष २०१९ में नौकरी, व्यवसाय, धन, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा । वर्ष 2019 में आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा? या धन से जुड़े मामलों में आपको इस वर्ष किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उन चुनौतियों से निपटने के लिए क्या उपाय होंगे ?

यदि आप नौकरी पेशा हैं या नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवश्य जानना चाहेंगे कि साल 2019 में आपका करियर कैसा रहेगा? साथ ही पारिवारिक, दाम्पत्य और प्रेम के दृष्टिकोण से आपका भविष्यफल २०१९ में क्या रहेगा। राशिफल 2019 में अपने वार्षिक भविष्यफल के साथ-साथ हेल्थ, लव, करियर व फाइनेंस के लिये भी 2019 का होरोस्कोप जान सकते हैं। आपका स्वास्थ्य राशिफल 2019 (Health Horoscope 2019), प्रेम राशिफल 2019 (Love Horoscope 2019), वित्तीय राशिफल 2019 (Finance Horoscope 2019), और करियर राशिफल 2019 (Career Horoscope 2019).

इस वर्ष आपकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा कैसी रहेगी? राहू, शनि, बृहस्पति आपकी कुंडली में किन भावों में विराजमान हैं? ग्रह गोचर 2019 का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? शनि वक्री होंगे तो आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा? वक्री बृहस्पति आपको कैसे प्रभावित करेंगें, राहू का राशि परिवर्तन आपके लिये कैस रिजल्ट लेकर आयेगा? मंगल आपके लिये कितने मंगलकारी हैं और कितने अमंगलकारी? आदि सब स्थितियों का आकलन वार्षिक राशिफल में किया गया है ?

मेष राशिफल 2019 | Mesh Rashi 2019

Aries Horoscope 2019

Aries Horoscope 2019

मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2019 मेष राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? आपके वार्षिक भविष्यफल में आप जान पायेंगें। नव वर्ष 2019 का आगमन कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। लग्नाधिपति बुध बनते हैं जो कि बृहस्पति के साथ वर्ष लगन से तीसरे भाव में विराजमान हैं। वर्ष 2019 की राशि तुला है जिसके स्वामी शुक्र वर्षारंभ में चंद्रमा के साथ स्वराशिगत होकर युति बना रहे हैं।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य जीवन अस्थिर रह सकता है। इसमें आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। हालाँकि अपनी सेहत के प्रति आप संजीदा रहेंगे इसलिए साल की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस दौरान छोटे-मोटे तनाव को छोड़ दिया जाए तो आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। इस वर्ष आपको करियर में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आप अपने उत्कृष्ट प्रयासों से उन्नति करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। करियर को आगे ले जाने में किस्मत भी आपका भरपूर साथ देगी। साल की शुरुआत से ही आप अपने कार्य में जमकर मेहनत करेंगे जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि वर्षारंभ के समय आपकी राशि से 12वें घर में विराजमान हैं। 12वें घर को निवेश व व्यय का कारक माना जाता है। यह वर्ष आपके लिये खर्च के मामले में मध्यम कहा जा सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ नज़र आएंगी। साल की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत तो रहेगी परंतु इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। अचानक अनावश्यक ख़र्चों की संख्या बढ़ जाएगी। यदि इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह आपको आर्थिक संकट की ओर ले जा सकती है। साल के मध्य (जून-जुलाई) में आपका क़ारोबार गति पकड़ेगा जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा। अपने रिश्ते को ख़ास बनाए रखने के लिए आपको प्रेम में पारदर्शिता लानी होगी।

मेष राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मेष राशिफल 2019

वृषभ राशिफल 2019 | Vrishabha Rashi 2019 

Taurus Horoscope 2019

Taurus Horoscope 2019

वृषभ राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि आपके लिये यह वर्ष चुनौतियों भरा रहने वाला है। वृषभ राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन थोड़ा कमज़ोर रह सकता है, इसलिए इस वर्ष सेहत के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की आवश्यकता होगी। अपने ख़ान-पान पर विशेष ध्यान दें। स्वस्थ्य भोजन ही ग्रहण करें। भविष्यकथन के अनुसार इस वर्ष आपको कोई दीर्घकालिक रोग हो सकता है।

आपकी राशि के स्वामी शुक्र जो कि वर्ष राशि स्वामी भी हैं, आपकी राशि से छठे स्थान में विराजमान हैं। छठे घर में चंद्रमा व शुक्र की युति भी है। कुल मिलाकर ग्रहों का यह योग संकेत कर रहा है कि प्रतिद्वंदी आपके लिये इस वर्ष चुनौतियां पेश करने वाले हैं। इस वर्ष के शुरुआती दौर में करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी और अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि इस वर्ष आप अपने करियर को लेकर अधिक गंभीर नज़र आएंगे और करियर में अपना मुकाम पाने के लिए जीतोड़ मेहनत भी करेंगे।

आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा परंतु आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। यदि आपने बेवज़ह के ख़र्चों पर लगाम नहीं लगाया तो आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। वैसे इस वर्ष आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। आय के नए स्रोतों का सृजन होगा। अप्रैल के मध्य से मई के मध्य तक आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जून में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

वृषभ राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – वृषभ राशिफल 2019

मिथुन राशिफल 2019 | Mithun Rashi 2019

Gemini Horoscope 2019

Gemini Horoscope 2019

राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष मकर राशि वालों के लिये मिला जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्ष के आरंभ के समय में आपकी राशि से 12वें स्थान में मौजूद हैं। मिथुन राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। हालांकि कभी-कभार छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से आपका सामना होगा। परंतु साल के प्रारंभ यानी जनवरी में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। इस समय आपको स्किन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह साल आपके करियर के लिए सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। हालांकि यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो यह साल आपके करियर के लिए अच्छा हो सकता है। आपको अपने काम में पूरा फोकस करना होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको नए-नए विचारों को सृजन करना होगा। वरिष्ठ कर्मियों की सलाह भी आपके काम आएगी। आपकी राशि से तीसरे स्थान में मंगल बैठे हुए हैं जो कि आपके पराक्रम को, आपकी हिम्मत को, आपकी ऊर्जा को काफी अच्छा रखेंगें। हालांकि परिजनों से संबंधों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं विशेषकर भाई बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

इस वर्ष आपको आर्थिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए-नए आइडिया आपके आर्थिक लाभ को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस वर्ष आप धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। हालांकि बिजनेस के विस्तार हेतु आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको आर्थिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए-नए आइडिया आपके आर्थिक लाभ को बढ़ाने में मदद करेंगे।

मिथुन राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मिथुन राशिफल 2019

कर्क राशिफल 2019 | Kark Rashi 2019

Cancer Horoscope 2019

Cancer Horoscope 2019

कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 के क्या कुछ संकेत हैं? किस समय ग्रह चलेंगें कौनसी चाल और आपको अपनी चाल में करने होंगे बदलाव? वर्ष 2019 की शुरुआत में राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में विराजमान हैं जो कि आपकी लाइफ में इस साल नई खुशियां लेकर आ रहे हैं। सुख सुविधाओं से आपका जीवन समृद्ध होने की इस उम्मीद आप साल 2019 में कर सकते हैं। जो जातक पिछले कुछ समय नये घर या फिर नई गाड़ी की योजना बना रहे हैं। उन्हें 2019 में अपना आशियाना मिल सकता है।

हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर सावधान रहने की जरुरत होगी। क्योंकि इस साल आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं बात अगर करें आपके करियर की, तो इस साल नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। फरवरी से मार्च और नवंबर से दिसंबर के बीच आपको नौकरी व व्यवसाय में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मार्च के बाद आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं या आप जो बिजनेस कर रहे हैं उसका विस्तार कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आपके आर्थिक जीवन की, इस साल आपका आर्थिक पक्ष बेहद अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। मार्च, अप्रैल और मई के महीने धन से जुड़े मामलों के लिए शानदार रहने वाले हैं। इस दौरान आमदनी बढ़ने और धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के साथ-साथ इस वर्ष आपको धन हानि भी हो सकती है। इसलिए फरवरी से लेकर मार्च के शुरुआती सप्ताह तक धन व पूंजी निवेश संबंधित योजनाएं संभलकर बनाएं।

कर्क राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – कर्क राशिफल 2019

सिंह राशिफल 2019 | Singh Rashi 2019

Leo Horosocpe 2019

Leo Horosocpe 2019

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। वर्ष के आरंभ में आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान रहेंगें जो कि शनि के साथ युति बना रहें हैं। हालांकि तमाम अवरोधों के पश्चात आप किसी खास, किसी नई व बड़ी परियोजना में धन निवेश करने में कामयाब हो सकते हैं। साल के शुरुआती महीनों में आपको सर्दी-जुकाम की शिकायत रह सकती है। आपको शारीरिक थकान एवं ऊर्जा की कमी महसूस होगी। हालांकि फरवरी मध्य से आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। करियर में सफलता पाने के लिए आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, परंतु इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे।

कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाएगा। आपको नई जगह नौकरी करने का भी अवसर मिलेगा। साल की शुरुआत में आपको करियर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको आर्थिक जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद भी आपको बहुत बढ़िया परिणाम भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जनवरी को छोड़ दिया जाए तो फरवरी-मार्च और अप्रैल में आपको धन हानि हो सकती है। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है, इसलिए आपको इस साल ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है।

सिंह राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – सिंह राशिफल 2019

कन्या राशिफल 2019 | Kanya Rashi 2019

Virgo Horoscope 2019

Virgo Horoscope 2019

कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि इस साल आप अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। दरअसल आपकी राशि के स्वामी वर्ष 2019 के आरंभ में आपकी राशि से तीसरे स्थान में गुरु के साथ युति बनाए हुए हैं जो कि यह संकेत कर रहे हैं कि आपमें इस वर्ष एक गज़ब की ऊर्जा, गज़ब का उत्साह रहने वाला है। जिससे आपका पराक्रम भी अच्छा रहेगा। इसी कारण आप सफलता भी प्राप्त करेंगें।

कन्या राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपके स्वास्थ्य जीवन में उतार चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी। इस साल आपको स्वास्थ्य जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जैसे कि स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ आपकी सेहत में भी कमी देखी जा सकेगी। आपको करियर में मिलजुले परिणाम मिलेंगे। इस क्षेत्र में कई मौक़े आएंगे जिनमें आपको निराश होना पड़ सकता है, वहीं कई मौक़े ऐसे भी होंगे जिनमें जिसमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली के माध्यम से आप करियर में तरक्की करेंगे। आपका आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा और साल की शुरुआत से ही आपको इसका आभास होने लगेगा।

जनवरी-फरवरी और मार्च में आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी, परंतु इस समय आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। हालांकि परिस्थितियां फिर भी आपके काबू में रहेंगी। साल 2019 आपके प्रेम जीवन के लिए मिलाजुला रहेगा। इसमें आपको उतार-चढ़ाव दोनों ही देखने को मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए साल की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं है। इस समय आपको प्रेमजीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी/व्यवसाय के कारण आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – कन्या राशिफल 2019

तुला राशिफल 2019 | Tula Rashi 2019

Libra Horoscope 2019

Libra Horoscope 2019

तुला राशिफल 2019 के अनुसार नव वर्ष आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आयेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि के स्वामी शुक्र वर्ष की शुरुआत में आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं साथ ही चंद्रमा भी राशि स्वामी के साथ युति कर रहे हैं। इस वर्ष आपको थोड़ा सतर्क रहना होगी आप पर आरोप भी लगाये जा सकते हैं। मंगल की अष्टम दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी जो कि आपके लिये स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर आ सकती है।

तुला भविष्यफल 2019 के अनुसार इस साल आपको अपने करियर बहुत ही बढ़िया परिणाम मिलेंगे। मार्च के बाद आपके नए विचार आपको सफल परिणाम दिलाने में सफल रहेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा परंतु उतना नहीं जितना आप उनसे आशा करेंगे इसलिए जैसा की हम बता चुके है की आप उनके भरोसे में कतई न रहें।

आर्थिक क्षेत्र में आपको उम्मीद से ज़्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस क्षेत्र में भाग्य भी आपका साथ देगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। इस वर्ष किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। लव पार्टनर के साथ आपका बढ़िया तालमेल दिखेगा। आप उनके साथ ट्रिप पर भी जा सकते हैं। मनोरंजन के लिए भी दोनों साथ में कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। हालांकि कई परिस्थितियां ऐसी भी आएंगी जिनमें आपको निराशा हाथ लगेगी। घर की ख़ुशियों से आप आनंदित रहेंगे। साल के मध्य में घर में कोई बड़ी ख़ुशी दस्तक दे सकती है। इस समय घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

तुला राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – तुला राशिफल 2019

वृश्चिक राशिफल 2019 | Vrishchik Rashi 2019

Scorpio Horoscope 2019

Scorpio Horoscope 2019

राशिफल 2019 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये नव वर्ष आपके लिये नव हर्ष लेकर आ रहा है। 2019 में आप कुछ नया सीखेगें और कुछ नया करेंगें भी ऐसे योग इस वर्ष की शुरुआत में ग्रह आपके लिये बना रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं जो कि साल की शुरुआत में आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान हैं। स्वयं वाणी व विद्या के स्वामी बुध आपकी ही राशि में विचरण कर रहे हैं जिसके संकेत हैं कि आप अपनी संचार कुशलता, अपनी बुद्धिमता, अपने विवेक से समाज में एक नया स्थान हासिल करेंगें। प्रसिद्धि प्राप्त करेंगें।

वृश्चिक राशिफल 2019 के अनुसार, आपके स्वास्थ्य जीवन पर नज़र डालें तो इस वर्ष आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की ज़रुरत है। आप अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ सकते हैं। यदि आपकी सेहत में गिरावट आए तो किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अपने रोग का त्वरित इलाज कराएं। फ़रवरी- मार्च का महीना आपकी सेहत के लिए थोड़ा नाजुक रह सकता है।

वहीं करियर पर नज़र डालें तो आपको इसमें बहुत ही बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। अपने करियर में आपको सफलता मिलेगी और आपके सामने कई सुनहरे अवसर आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने की भी संभावनाएं हैं। आर्थिक जीवन के लिए मिलाजुला रह सकता है। इसमें आपको उतार-चढ़ाव देखने मिल सकता है। आपके ख़र्चे और आमदनी में अंतर देखने को मिलेगा, इसलिए अपने आर्थिक जीवन में ख़र्च और आमदनी के बीच तालमेल बनाकर चलें। वहीं प्रेम जीवन के लिए यह साल उत्तम रहेगा। प्रियतम के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा और रिलेशनशिप में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – वृश्चिक राशिफल 2019

धनु राशिफल 2019 | Dhanu Rashi 2019

Sagittarius Horoscope 2019

Sagittarius Horoscope 2019

धनु का वार्षिक राशिफल 2019 यह बताता है कि इस साल के शुरुआती माह में आपको स्वास्थ्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। यात्रा के दौरान आपको थकान महसूस हो सकती है। इस वर्ष सावधानी से वाहन चलाएं। करियर की दृष्टि से यह साल आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि से 12वें स्थान पर हैं और बुध के साथ विचरण कर रहे हैं। वहीं आपकी राशि में सूर्य व शनि की युति है। आपकी राशि से सुख भाव में मंगल बैठे हैं जो कि आपको संकेत कर रहे हैं कि किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोयें। क्रोध व आवेश में लिये गये फैसले हमेशा निराशाजनक परिणाम लेकर आते हैं।

माता के स्वास्थ्य को लेकर भी इस वर्ष आपकी चिंताएं बनी रह सकती हैं। अपने प्रेम जीवन को लेकर आप इस वर्ष कुछ ज़्यादा ही गंभीर रहेंगे। यदि साथी से किसी तरह का विवाद हो जाता है तो विवाद को आगे न बढ़ाएं, बल्कि उसे बातचीत के माध्यम से निबटाएं। घर में परिजनों का स्वास्थ्य एक दम दुरुस्त रहेगा। जो अविवाहित जातक इस वर्ष विवाह की कामना रखते हैं, या फिर अपनी लाइफ में किसी खास के आने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिये यह वर्ष शुभ रहेगा। हालांकि जैसे जैसे वर्ष का समय आगे बढ़ेगा वैसे वैसे आपकी लाइफ में भी उतार चढ़ाव आपको देखने को मिलेंगें।

इस वर्ष आपको अपने करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस समय नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक मदद मिलेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके परिजन आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेंगे। यदि आप कोई व्यापार अथवा क़ारोबार करते हैं तो उसमें आपको आर्थिक मुनाफ़ा होगा।

धनु राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – धनु राशिफल 2019

मकर राशिफल 2019 | Makar Rashi 2019

Capricorn Horoscope 2019

Capricorn Horoscope 2019

मकर राशिफल 2019 के अनुसार यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्ष के आरंभ के समय में आपकी राशि से 12वें स्थान में मौजूद हैं। इस साल आपको लाइफ में सक्सेस पाने के लिये एफर्ट थोड़े ज्यादा करने पड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत के बूते आप कामयाबी पा सकते हैं। जो जातक नये साल में दुनिया की सैर करना चाहते हैं, विदेश में कामकाज को बढ़ाना चाहते हैं, विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनके लिये यह साल काफी कमाल कहा जा सकता है। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शुरुआत के तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च) आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। इस समय आप ऊर्जावान महसूस करेंगे परंतु उसके बाद अप्रैल से सितंबर तक आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें वृद्धि की संभावना कम है। इस वर्ष आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन बैटर बनाए रखने के लिये फालतू के खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता होगी। आपकी राशि से तीसरे स्थान में मंगल बैठे हुए हैं जो कि आपके पराक्रम को, आपकी हिम्मत को, आपकी ऊर्जा को काफी अच्छा रखेंगें। हालांकि परिजनों से संबंधों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं विशेषकर भाई बहनों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

हालांकि आपको अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से आर्थिक मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावना है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन अथवा आपको कंपनी की ओर से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। अक्टूबर माह भी आपके लिए कई ख़ुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में आपकी उन्नति होगी। अपने प्रेम जीवन को ख़ूब इंज्वॉय करेंगे। आपका प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। यदि आप अपने लव पार्टनर को लाइफ़ पार्टनर बनाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है।

मकर राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मकर राशिफल 2019

कुंभ राशिफल 2019 | Kumbh Rashi 2019

Aquarius Horoscope 2019

Aquarius Horoscope 2019

राशिफल 2019 के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये नया साल खुशियां लेकर आने वाला रहेगा। धन लाभ तो आपको इस साल मिलेगा ही साथ ही जो जातक अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं, खरीदना चाहते हैं उनके लिये यह साल इच्छाएं पूरी करने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि न्यू इयर 2019 की शुरुआत में आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में सूर्य के साथ बैठे हैं। ग्यारहवें स्थान को लाभ घर भी कहा जाता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह वर्ष आपके लिये काफी लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशिफल 2019 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। आप निरोगी रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह और गजब की फुर्ती देखने को मिलेगी। इस साल आपके करियर को ऊँचाई मिलेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके निर्णय करियर को और भी सुनहरा बनाने में मदद करेंगे। आप अपने अच्छे फ़ैसलों से अपने लिए सुनहरे अवसर निर्माण करेंगे।

आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। आपके पास धन आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस वर्ष आप धन को संचय करने में सफल रहेंगे। मार्च के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आमदनी के कई सारे स्रोत होंगे और आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ख़ुश भी दिखाई देंगे। इस वर्ष आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। मार्च तक आपको प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परंतु इस अवधि में अपने प्यार पर पूरा भरोसा रखें और अपने प्रियतम का विश्वास न तोड़ें।

कुंभ राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – कुंभ राशिफल 2019

मीन राशिफल 2019 | Meen Rashi 2019

Pisces Horoscope 2019

Pisces Horoscope 2019

राशिफल 2019 में आपके भाग्योदय की ओर ईशारा कर रहा है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इतना ही नहीं भाग्य में गुरु के साथ बुध का होना भी आपके लिये अपने परिजनों की सलाह से सफलता मिलने के योग बना रहा है। अपने बच्चों के सुझाव भी नज़रदांज न करें लाभकारी हो सकते हैं। आपकी राशि में इस समय मंगल का विराजमान होना आपकी लाइफ में मांगलिक कार्यों के आयोजन की उम्मीद भी इस वर्ष जता रहा है।

मीन राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। ख़ुद को फिट रखने के लिए आप योग व्यायाम, जिमिंग, रनिंग आदि कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या को हैल्दी बनाएं। प्रातः जल्दी उठें और रात्रि को समय से सोएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें। मन को स्थिर रखने के लिए आप ध्यान भी लगा सकते हैं। यदि आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं तो इस वर्ष आपका करियर ऊँचाई की बुलंदियों को भी छू सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपकी छवि एक परिश्रमी, मेहनती और ईमानदार कर्मी की होगी। आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस वर्ष अपने आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़े सावधान रहें। ज़ोखिम भरे क़दम उठाने से पहले उस पर विचार करें, आपको धन हानि भी हो सकती है। इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन को लेकर थोड़े भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। अपनी रिलेशनशिप को लेकर आपके मन में किसी प्रकार की शंका रहेगी। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।

मीन राशि 2019 कैसा रहेगा – विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – मीन राशिफल 2019

https://static.bhaktisanskar.com/2017/10/aries.png http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम वार्षिक राशिफल 2019 – 12 राशियों की भविष्यवाणी 2019 में

No comments:

Post a Comment

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...