सिंह राशिफल 2019 – सिंह राशि 2019 कैसा रहेगा भविष्यफल

http://bit.ly/2S68o0k

सिंह राशिफल 2019 – Singh Rashifal 2019 in Hindi

सिंह राशिफल 2019 यह इंगित करता है कि करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जगह नौकरी करने का अवसर मिलेगा। अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में आप नया मुकाम बनाएंगे। इस वर्ष आर्थिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन के आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फरवरी से अप्रैल तक की अवधि में धन संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलें।

इस साल लव लाइफ में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको अधिक सावधान रहने की जरुरत होगी। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आ सकती है।

आपके पारिवारिक जीवन के लिए शानदार रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। साथ ही घर में ख़ुशियाँ आएंगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी। जनवरी में घरेलू परिस्थितियों में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है परंतु यह परिस्थिति मामूली समय के लिए ही होगी। आपको वैवाहिक जीवन में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी।

हालांकि यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर तो होंगे ही साथ में दोनों के बीच विवाद भी देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए यह साल थोड़ा कमज़ोर दिखाई दे रहा है। इस साल आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी।

सिंह राशिफल 2019 – Singh Rashi 2019

साल 2019 की शुरुआत में शनि – धनु राशि, गुरु – वृश्चिक राशि और राहु 6 मार्च, 2019 को मिथुन राशि में रहेगा। वहीं केतु धनु राशि, गुरु राशि परिवर्तन कर 30 मार्च को धनु राशि और फिर 25 अप्रैल को वृश्चिक राशि में गोचर कर 5 नवंबर को वापिस धनु राशि में गोचर करेगा। ये 10 अप्रैल को वक्री होकर 11 अगस्‍त को मार्गी होगा। शनि 30 अप्रैल को वक्री होकर 18 सितंबर को मार्गी होगा।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन – Family 

शनि की कुदृष्टि के कारण आपकी राह मुश्किल होने वाली है। पारिवारिक जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा। कई तरह से आपके लिए मुश्किल समय है। समय-समय पर आपको लोगों और चीज़ों को संभालना पड़ेगा। खर्चों, सेहत संबंधी समस्‍या और पड़ोसियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। परेशान रहने के बावजूद आप कुछ नहीं कर पाएंगें।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार वैवाहिक जीवन – Marriage Life 

इस साल आपका वैवाहिक जीवन बढिया रहने वाला है। जरूरत पड़ने पर आपका जीवनसाथी आपको अच्‍छे से समझ पाएगा। आत्‍मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। मार्च के बाद थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आप अपनी कॉमन सेंस से उन्‍हें भी पार कर लेंगें।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार सेहत – Health

पैर, कंधे, नसों और ह्रदय संबंधित परेशानी हो सकती है। इस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। मार्च के बाद और मई 2019 से पहले ज्‍यादा ध्‍यान रखने की जरूरत है। सही दवाएं और व्‍यायाम जरूर करें।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार करियर – Carrier

राहु की दशा और राहु के नक्षत्र में दशा स्‍वामी हो तो आपको करियर मं तेजी से सफलता मिलेगी। पंचम भाव आपके करियर में परेशानियां उत्‍पन्‍न कर सकता है। वर्तमान नौकरी बदलनी पड़ सकती है। आपके काम में भी बदलाव किया जा सकता है। नौकरी में तनाव बढ़ जाएगा।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार व्‍यापार – Business

व्‍यापार के लिए ज्‍यादा अच्‍छा समय नहीं है। आपको अपने प्रयासों का मनचाहा फल नहीं मिल पाएगा। आपके प्रतिद्वंदियों का आपसे ज्‍यादा फायदा होगा। प्रतिस्‍पर्धा के चक्‍कर में आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। अपने किसी गलत निर्णय के कारण आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक स्थिति – Financial Condition

स्‍टॉक मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति बढिया रहेगी। रियल एस्‍टेट में निवेश से फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई निवेश गलत हो सकता है लेकिन दूसरी जगहों पर किए गए निवेशों से इसके नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार रोमांस – Love & Romance

इस साल आपकी लव लाइफ बहुत बढिया रहने वाली है। मार्च के महीने के बाद आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्‍योंकि इसके बाद आप दोनों के बीच गलतफहमी और गुस्‍से की दीवार खड़ी हो सकती है।

सिंह राशिफल 2019 उपाय – Remedies For Leo 2019

वर्ष 2019 में आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए, इन उपायों को करने से आपको विभिन्न प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप अपने मनचाहे परिणामों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे:

  1. नियमित रूप से श्वेतार्क वृक्ष को जल चढ़ाएं तथा आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें।
  2. मंगलवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ तथा किसी गरीब को रंगीन कंबल दान में दें।
  3. रविवार के दिन किसी अनाथालय, वृद्ध आश्रम अथवा अंध-विद्यालय जाकर सेवा करें तथा निशुल्क दवाईयां वितरित करें।
https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम सिंह राशिफल 2019 – सिंह राशि 2019 कैसा रहेगा भविष्यफल

No comments:

Post a Comment

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...