तुम्मो मैडिटेशन – ठंड के दिनों में आपके शरीर को गर्म रखे

http://bit.ly/2OFaW3m

तुम्मो मैडिटेशन – Tummo Meditation

ठंड के दिनों में पूरा शरीर जकड़ा जकड़ा लगता है, कुछ करने का मन नहीं करता, हम बिस्तर पर ही पढ़े रहते है | ऐसे में ठण्ड के दिनों में बाहर निकलना तो भूल ही जाते है | लेकिन ऐसे से तो हम अस्वस्थ हो जायेंगे क्योकि हद से ज्यादा सोना या एक ही जगह बैठे रहना भी सही नहीं है |

इसलिए हमें कुछ ऐसी एक्टिविटी करनी जो हमें गरम रखे | हमारे शरीर में उर्जा लाने की ताकत है, बस हमें उसे लाते आना चाहिए | आपको शायद जानकारी नहीं होगी लेकिन ध्यान का अभ्यास भी शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करता है | इसलिए इस ठंडी के मौसम से फाइट करने के लिए हम आपको तुम्मो मैडिटेशन के बारे में बता रहे है |

Tummo Meditation in Hindi – जानिए इसकी विधि और करने का तरीका

धीरे धीरे ठंड बढती जा रही है, ऐसे में आपको सर्दी लगने की सम्भावना भी बडती जाती है | इसलिए बेहतर होगा की आप ध्यान के डॉक्टर से संपर्क कर ले | मैडिटेशन आपका इम्युनिटी सिस्टम बढाता है जिससे की आपको ठण्ड की बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी | आप इसको Inner Heat Meditation बोल सकते है |

तुम्मो मैडिटेशन, ध्यान की एक बेहद ही पुरानी तकनीक है | इस तकनीक को बुद्धिस्ट मॉन्क्स द्वारा अपनाया जाता है | यह ध्यान की विधि आपके अन्दर के सारे गलत विचारो को जला देती है| यह आपके मन में विचारो को सही दिशा दिखाती है | यह आपको सही सोचने में मदद भी करती है |

इस मैडिटेशन को हजारों साल पहले हिमालय पर शुरू किया गया था | यह एक प्रकार का तांत्रिक योग है| यह ध्यान करने में काफी आसान है, निचे देखिये इसे करने की विधि ..

Tummo Meditation Technique: इसे करने की विधि

  • सबसे पहले एक समतल और साफ़ सुथरी जगह पर दरी या चटाई बिछा ले |
  • उसके बाद पैरो को पार करके बैठ जाये उलटे वाले पैर को सीधे वाले पैर पर रखे | अपने दोनों हाथो को घुटने के ऊपर रखे |
  • अब अपनी आँखों को बंद करले। फिर ध्यान का अभ्यास शुरू करे और मन से सब गलत विचार को हटाने की कोशिश करे |
  • अलग-अलग जगह और दिशाओं से आये विचार आपके मन को खराब करने की कोशिश करते है | इसलिए आपको इन विचारो से बचना है |
  • जब आपके मन से सारे विचार हट जाते है | तब आपका मन शांत और तनाव रहित महसूस करता है |
  • जब आप सास लेंगे तब आप आंतो में गति महसूस करेंगे| आपको कुछ ऊपर जाते हुए महसूस होगा और कुछ निचे आते हुए महसूस होगा |
  • अब थोडा ऊपर की और आये और अपनी नाक के क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करे | अपनी साँसों को लेते और छोड़ते हए उस पर ध्यान केन्द्रित करे |
  • जब आप उस स्थान पर पहुच जाये जब आप बिना गलत विचारो को अपने मन में लाये ध्यान केन्द्रित कर सकते है| तब अपने शरीर की एक छेद की तरह अपने दिमाग में तस्वीर बना ले |
  • इसके पश्चात ऐसा सोचे की उस खोखले गुब्बारे के बीच में एक गर्म दीपक रखा गया है, जिसमे से गर्मी निकल रही है | आप देखेंगे की आपका शरीर धीरे धीरे गर्म हो रहा है |

ऐसा नहीं की आपको केवल शरीर में उष्णता देने का काम करता है तुम्मो मैडिटेशन के और भी कई सारे फायदे है | आइये जानते है वो क्या है?

Tummo Meditation Benefits – जाने इसके फायदे

  • तुम्मो मैडिटेशन करने से आपकी एकाग्रता शक्ति बढती है |
  • स्मृति शक्ति बढ़ाने में भी यह बेहद मददगार है |
  • यह आपको शांत बनाती है| इससे आपका मन खुश रहता है |
  • यह आपके स्वास्थ्य को बनाये रखने में मदद करता है |
  • जिन लोगो को श्वास लेने में तकलीफ होती है, उनके लिए यह फायदेमंद है |
  • इससे फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है |
  • यह आपके मन को मजबूत बनाता है और गलत विचारो से लड़ने की शक्ति देता है |

तुम्मो मैडिटेशन का अभ्यास करने वाला एक व्यक्ति Wim Hof जिन्हें आइस मैन के नाम से जाना जाता है | इनकी ठण्ड सहन करने की शक्ति बहुत ज्यादा है | विम ने आइस बाथ में 73 मिनट रह कर बताया है| साथ ही उन्होंने माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई छोटे कपड़ो में की है | आपने जाना Tummo Meditation in Hindi. जब यह ध्यान इतना फायदेमंद है तो इस ठंडी के दिनों में आप भी इसका अभ्यास करके, ठंड का मजा उठाये |

https://ift.tt/2DA3uB5 http://bit.ly/2pnaflz Bhaktisanskar.com – भक्ति और अध्यात्म का संगम तुम्मो मैडिटेशन – ठंड के दिनों में आपके शरीर को गर्म रखे

No comments:

Post a Comment

Featured Post

5 Famous – देशभक्ति गीत – Desh Bhakti Geet in Hindi

https://bit.ly/2ncchn6 स्कूल में गाने के लिए देश भक्ति गीत – भारतीय देश भक्ति गीत (सॉन्ग) ये देश भक्ति गीत उन शहीदों को समर्पित हैं जिन्हो...